Tag: दिल्ली-दून वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर

विकास और प्रकृति का संगम: वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बना दिल्ली-दून वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर

विकास और प्रकृति का संगम: वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बना दिल्ली-दून वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर

उत्तराखंड हलचल
 हिमांतर ब्यूरो, देहरादून आधुनिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करना अक्सर एक बड़ी चुनौती माना जाता है, लेकिन दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर बना एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर इस चुनौती का एक प्रेरणादायक समाधान बनकर उभरा है। लगभग 12 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर माना जा रहा है, जो अब वन्य जीवों के लिए एक सुरक्षित “ग्रीन पासेज” का काम करेगा।यह परियोजना सिर्फ एक सड़क निर्माण नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व का एक दूरदर्शी प्रयास है—जहां विकास की रफ्तार और जंगल की सांसें साथ-साथ चलती हैं। जंगल के बीच से गुजरता संतुलन का रास्ता दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे का अंतिम 20 किलोमीटर हिस्सा उत्तर प्रदेश के शिवालिक वन क्षेत्र और उत्तराखंड के राजाजी टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील जंगलों से होकर गुजरता है। यही वह क्षेत्र है जहां हा...