
अंतरराष्ट्रीय लेखक गांव महोत्सव में युवा संगम के प्रतिनिधियों ने की सहभागिता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- युवा संगम से सुदृढ़ हो रही राष्ट्रीय एकता की भावनाहिमांतर ब्यूरो, (थानो) देहरादून ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से संचालित ‘युवा संगम’ कार्यक्रम के अंतर्गत पश्चिम बंगाल से उत्तराखंड पहुंचे युवा प्रतिनिधियों ने थानो स्थित लेखक गांव में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। लगभग 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति वाले इस महोत्सव में कला, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। पश्चिम बंगाल से आए युवाओं ने इन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करते हुए देश की सांस्कृतिक विविधता और एकता का संदेश दिया।
महोत्सव के विशेष सत्र में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टमटा, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ...
