Tag: जुएल ओराम

खटीमा एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणा : जुएल ओराम

खटीमा एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणा : जुएल ओराम

चम्‍पावत
 हिमांतर ब्यूरो, खटीमाकेंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने खटीमा स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से करीब 10 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले छात्रावास की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। उत्तराखंड आदि रंगोत्सव को संबोधित करते हुए ओराम ने कहा कि विद्यालय में 240 बालक और 240 बालिकाओं सहित कुल 480 विद्यार्थियों के अध्ययन की व्यवस्था होगी। उन्होंने विद्यालय के शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जनजातीय समुदायों के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है।उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 1999 में जनजातीय ...