Tag: ग्लोबल वेलनेस हब

332 नव नियुक्त कार्मिकों को मिले नियुक्ति पत्र, CM धामी बोले- सेवाभाव से निभाएं जिम्मेदारी

332 नव नियुक्त कार्मिकों को मिले नियुक्ति पत्र, CM धामी बोले- सेवाभाव से निभाएं जिम्मेदारी

देहरादून
 हिमांतर वेब डेस्क, देहरादूनदेहरादून, 05 अक्टूबर 2026। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयुष विभाग और कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें आयुष विभाग के 271 और ईएसआई योजना के तहत 61 एलोपैथिक फार्मेसी अधिकारी शामिल हैं। नव नियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्मिकों से सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष और ईएसआई से जुड़े कार्मिकों का काम सीधे लोगों के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ा है। दूर-दराज से सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचने वाले लोग व्यवस्था से उम्मी...