
किम्मी गांव की बदलेगी तस्वीर, ‘एक मंडी-एक गांव’ योजना में गोद, 70 किसान परिवारों को मिलेगा लाभ
बीज से बाजार तक किसानों को मिलेगी मदद, प्रशिक्षण, मृदा परीक्षण, खरीद कैंप और भंडारण की सुविधाओं से बढ़ेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्थाहिमांतर ब्यूरो, नौगांव /उत्तरकाशी उत्तराखंड में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने की दिशा में कृषि उत्पादन मंडी समिति नौगांव ने महत्वपूर्ण पहल की है। ‘एक मंडी, एक गांव योजना’ के तहत मंडी समिति ने रवांई घाटी के शून्य प्रतिशत पलायन वाले किम्मी गांव को गोद लिया है। अब मंडी के सहयोग से गांव को आदर्श मंडी गांव के रूप में विकसित करने की तैयारी है।
इस पहल का उद्देश्य गांव में कृषि एवं बागवानी उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही किसानों को उत्पादन से लेकर विपणन तक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। योजना के तहत प्रगतिशील किसानों को मॉडल फार्म के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया जाएगा, ताकि उनकी सफलता से अन्य किसान...
