
रक्षाबंधन पर धामी सरकार का बहनों को तोहफा, दो दिन रोडवेज बसों में मुफ्त सफर
28 और 29 अगस्त को महिलाएं उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में कर सकेंगी निशुल्क यात्राहिमांतर ब्यूरो, देहरादूनभाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अटूट रिश्ते के पर्व रक्षाबंधन पर उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को विशेष सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में शत-प्रतिशत किराया छूट की घोषणा की है। इसके तहत 28 और 29 अगस्त 2026 को प्रदेश की महिलाएं उत्तराखंड की सीमा के भीतर निगम की बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी।
सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों, मायके और परिजनों से मिलने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा करती हैं। ऐसे में दो दिनों तक निशुल्क बस यात्रा की सुविधा न केवल उनके सफर को आसान बनाएगी, बल्कि यात्रा पर होने वाले खर्च से भी राहत दे...
