Tag: आयुर्वेदिक

फिताड़ी में अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए 25 लाख का बजट, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र ही नहीं

फिताड़ी में अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए 25 लाख का बजट, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र ही नहीं

उत्तराखंड हलचल
  आयुर्वेदिक उपकेंद्र के सहारे स्वास्थ्य व्यवस्था, विशेषज्ञ चिकित्सक और तकनीकी स्टाफ भी नहीं; ग्रामीणों ने मशीन सीएचसी मोरी में लगाने की मांग कीनीरज उत्तराखंडी, पुरोलासुदूरवर्ती मोरी क्षेत्र के फिताड़ी गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के बीच जिला योजना की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। गांव में स्वास्थ्य विभाग का अपना एलोपैथिक भवन तक उपलब्ध नहीं है और यहां संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्र भी आयुर्वेदिक है। इसके बावजूद जिला योजना में फिताड़ी गांव में अल्ट्रासाउंड मशीन की खरीद के लिए करीब 25 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किए जाने की बात सामने आई है। अल्ट्रासाउंड मशीन के संचालन के लिए आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सक, प्रशिक्षित तकनीकी मानव संसाधन और उपयुक्त चिकित्सा ढांचा उपलब्ध नहीं होने के कारण यह बजट आवंटन सवालों के घेरे में आ गया है। ग्रामीणों और जनप्रत...