
रवांल्टा समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग तेज, जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
हिमांतर | नीरज उत्तराखंडी | उत्तरकाशी जनपद उत्तरकाशी की यमुना, टौंस और गंगा घाटी क्षेत्र में निवास करने वाले रवांल्टा (रवांल्टा ) समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) की सूची में शामिल किए जाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग पर सकारात्मक पहल करने का अनुरोध किया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि सीमांत जनपद उत्तरकाशी की यमुना, टौंस एवं गंगा घाटियों में रहने वाला रवांल्टा समुदाय अपनी विशिष्ट संस्कृति, भाषा, बोली, रीति-रिवाज एवं पारंपरिक जीवन शैली के साथ लंबे समय से सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान बनाए हुए है। समुदाय का दावा है कि उसकी सांस्कृतिक संरचना और पारंपरिक जीवन शैली जनजातीय विशेषताओं से मेल खाती है तथा संरक्षण की आवश्यकता रखती है।
जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश सिंह चौह...
