Tag: अंतरराष्ट्रीय महोत्सव

अटल जी आज होते तो लेखक गाँव को देखकर अत्यंत प्रफुल्लित होते : मुख्यमंत्री धामी

अटल जी आज होते तो लेखक गाँव को देखकर अत्यंत प्रफुल्लित होते : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून
  60 से अधिक देशों के साहित्यकारों और प्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ पाँच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महोत्सव संपन्नहिमांतर ब्यूरो, देहरादूनथानों स्थित लेखक गाँव में आयोजित पाँच दिवसीय लेखक गाँव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव–2026 का गुरुवार को साहित्य, संस्कृति, कला और विश्वबंधुत्व के संदेश के साथ समापन हुआ। समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ तथा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने वीडियो संदेश के माध्यम से महोत्सव की सफलता पर शुभकामनाएँ दीं। आयोजन में 60 से अधिक देशों के साहित्यकारों, प्रवासी भारतीयों, कलाकारों, शिक्ष...