Tag: बाल प्रहरी

रवांई के चर्चित हस्ताक्षर साहित्यकार महावीर रवांल्टा को मिलेगा ‘बाल साहित्य शिखर सम्मान’

रवांई के चर्चित हस्ताक्षर साहित्यकार महावीर रवांल्टा को मिलेगा ‘बाल साहित्य शिखर सम्मान’

उत्तरकाशी
पुरोला : रवांई गौरव और उत्तराखंड साहित्य गौरव महावीर रवांल्टा को एक और सम्मान मिलने जा रहा है। मातेश्वरी विद्यादेवी बाल साहित्य शोध एवं विकास संस्थान-सिरसा (हरियाणा) की ओर से उनको एकांकी विधा के लिए डॉ.सुरेन्द्र वर्मा बाल साहित्य शिखर सम्मान-2023 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें एक अक्टूबर को सिरसा में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय बाल साहित्य सम्मेलन में दिया जाएगा। देश के प्रतिष्ठित साहित्यकार महावीर रवांल्टा को हाल ही में उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान भी मिला है। इसके अलावा उनको देश के कई प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं। हिन्दी साहित्य के साथ ही अपनी लोक भाषा के संवर्धन और संरक्षण के लिए लगातार काम कर रहे हैं। रवांई का मान उन्होंने देशभर में बढ़ाया है। उनकी विभिन्न साहित्यक विधाओं में 36 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। बाल साहित्य के क्षेत्र में रचना संसार  नाम- महाबीर र...