Tag: जय श्रीराम

उत्तराखंड: राम भक्तों ने निकाली विशाल बाइक रैली, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा बालावाला

उत्तराखंड: राम भक्तों ने निकाली विशाल बाइक रैली, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा बालावाला

उत्तराखंड हलचल
Deharadun : अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसको लेकर पूरा देश राममय है। उत्तराखंड भी भगवान राम की भक्ति में सराबोर है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हर कोई रामभक्ति में डूबा नजर आ रहा है। राजधानी देहरादून भी भगवान राम के रंग में रंगा नजर आ रहा है। शहर के मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया है। भजन-कीर्तन के कार्यक्रम लगातार जारी हैं। मंदिरों के साथ ही चाहे राजभवन हो या फिर मुख्यमंत्री सब जगह माहौल भक्तिमय बना हुआ है। भक्तों का उल्लास देखते ही बन रहा है। बालावाला में देवभूमि रामलीला समिति बालावाला की ओर से अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में यात्रा और बाइक रैली निकाली गई। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश महासचिव कवींद्र इष्टवाल ने कहा कि भगवान राम हम सभी के आराध्य हैं। मैं समस्त देश, प्रदेश और क्षेत्रवासियों को इस पावन असर पर बधाई और शुभकामनाएं देत...