Tag: कवींद्र इस्टवाल

मनीष खंडूरी के जाने के बाद कांग्रेस में बदले समीकरण, क्या कवींद्र इस्टवाल लड़ेंगे चुनाव?

मनीष खंडूरी के जाने के बाद कांग्रेस में बदले समीकरण, क्या कवींद्र इस्टवाल लड़ेंगे चुनाव?

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मनीष खंडूरी के BJP में शामिल होने के बाद जहां भाजपा में गढ़वाल सीट पर टिकट के समीकरण बदल गए हैं। वहीं, कांग्रेस में भी समीकरण पूरी तरह से बदले नजर आ रहे हैं। अब तक कांग्रेस में मनीष खंडूरी को टिकट का दावेदार माना जा रहा था। लेकिन, उनके भाजपा में शामिल होने के बाद अब स्थिति बदल गई है। कांग्रेस पैनल में जिन नामों को शामिल किया गया है। उनसे इतर भी काई नाम हो सकता है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव कवींद्र इस्टवाल के नाम की चर्चा जोर पकड़ रही है। चर्चाएं हैं कि कवींद्र इस्टवाल को भी कांग्रेस मैदान में उतार सकती है। हालांकि, इस्टवाल पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि पार्टी अगर किसी सीनियर लीडर को मैदान में उतारती है, तो वो हमेशा की तरह ही पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहेंगे। अगर उनको मौका दिया जाता है, ऐसी स्थिति में पार्टी के आदेश पर विचार कर सकते हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस गणेश गोदिया...