Tag: उत्तराखंड वन विभाग

वन विभाग के अधिकारियों पर फूटा सीएम धामी का गुस्सा, विदेश दौरों पर रोक, फील्ड में जाने के निर्देश

वन विभाग के अधिकारियों पर फूटा सीएम धामी का गुस्सा, विदेश दौरों पर रोक, फील्ड में जाने के निर्देश

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्ती दिखाते हुए विभागीय अधिकारियों को तलब किया। उन्होंने प्रशिक्षित QRT (Quick response team) को तत्काल फील्ड में भेजने के भी निर्देश दिए। विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री ने वन विभाग के संबंधित अधिकारियों को तलब करते हुए देहरादून में हुई घटना की रिपोर्ट ली। उन्होंने चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन समीर सिन्हा को सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों के विदेश दौरों पर भी रोक लगा दी। मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक हॉफ अनूप मलिक और चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन  समीर सिन्हा ने देहरादून की पूरी घटना की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने ऐसी घटनाओं को देखते हुए प्रमुख वन संरक्षक को दैनिक ...
उत्तराखंड वन विभाग में कई अधिकारियों के ट्रांसफर

उत्तराखंड वन विभाग में कई अधिकारियों के ट्रांसफर

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड वन विभाग में पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त हलचल मची हुई है। जहां यमुना वन प्रभाग की टोंस रेंज में और चकराता क्षेत्र में बड़ी संख्या में हरे पेड़ों की कटान के बाद के वन विभाग एक्शन मोड में है। जहां प्रकरण में कई अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। वहीं, ट्रांसफर का दौर भी लगातार जारी है। बड़ी संख्या में वन अफसरों के ट्रांसफर किये गए हैं। उत्तराखंड में शासन ने वन सेवा के सहायक वन संरक्षक यानी एसीएफ के बड़ी संख्या में तबादले किए हैं। एक साथ 10 अफसरों को गढ़वाल और कुमाऊं के अलग-अलग जिलों में तैनाती दी है।...