गंगाड़ शिविर में शिक्षक की गैरहाजिरी पर हंगामा, डीएम ने दिए जांच के आदेश

mori teacher

 

  • हिमांतर ब्यूरो, पुरोला (उत्तरकाशी)

जनपद के सुदूर मोरी विकासखंड की ग्राम पंचायत गंगाड़ में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने ओसला में तैनात एक शिक्षक के लंबे समय से स्कूल से गैरहाजिर रहने का गंभीर मुद्दा उठाया. ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक की अनुपस्थिति से विद्यालय का संचालन प्रभावित हो रहा है और बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है.

इस पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षाधिकारी को तत्काल मौके पर निरीक्षण कर सत्यापन करने और शिकायत सही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.

शिविर में कुल 33 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें दूरसंचार (मोबाइल कनेक्टिविटी), विद्युत आपूर्ति और सड़क जैसी बुनियादी समस्याएं प्रमुख रहीं. जिलाधिकारी की अध्यक्षता और विधायक दुर्गेश लाल की मौजूदगी में ग्रामीणों ने तालुका–गंगाड़ मोटर मार्ग को सुचारू करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई.

क्षेत्र पंचायत प्रमुख रणदेव राणा, राजपाल रावत और उमराव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरकीदून घाटी क्षेत्र में सड़क, मोबाइल नेटवर्क और बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग रखी.

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को एक माह के भीतर सभी शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए. वहीं, हरकीदून क्षेत्र की निर्माणाधीन तालुका–गंगाड़–ढाटमीर–ओसला सड़क को शीघ्र पूरा कर आवागमन सुचारू करने पर भी जोर दिया गया. विधायक दुर्गेश लाल ने पीएमजीएसवाई को गुणवत्ता के साथ कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए.

शिविर के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया, जिससे क्षेत्रवासियों में राहत की उम्मीद जगी है.

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *