उत्तरकाशी

उत्तरकाशी : मोरी, पुरोला में अग्निकांड, मकान जलकर राख

उत्तरकाशी : मोरी, पुरोला में अग्निकांड, मकान जलकर राख

उत्तरकाशी
देहरादून: उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र में भीषण अग्निकांड हुआ है। इस अग्निकांड में दो गांव में मकान जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि इस भीषण अग्निकांड में लोगों की जानें बच गई। देर रात करीब 2:30 बजे ग्राम नानाई मोरी के उपली नासन में श्री गजेंद्र सिंह पुत्र निंबर सिंह वाले के आवासीय लकड़ी के मकान में शर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने से मकान पूर्ण रूप से जलकर राख हो गया है। जिसमें दो कमरे कीचन व बाथरूम होने बताए गए। एक कमरे में संजना पुत्री चैन सिंह ग्राम मसरी तथा कंचन पुत्री चतुर देव ग्राम भीतरी वाली रहते थे तथा दूसरे कमरे पर अंकुश पुत्र पंचवटी ग्राम दोनी वाला रहता था। दोनों किराएदार मकान में वर्तमान में नहीं रह रहे थे, जिससे उनका अंदर रखा सामान बर्तन-बिस्तर आदि जलकर राख हो गए। अन्य कोई जन पशु हानि नही हुई हैं।वहीं, तहसील पुरोला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छाड़ा में अतर सिंह के कीचन में गैस सिल...
उत्तरकाशी : 20 सालों से लकड़ी की पुलिया का सहारा, हर दिन हथेली पर जान, अब करेंगे भूख हड़ताल!

उत्तरकाशी : 20 सालों से लकड़ी की पुलिया का सहारा, हर दिन हथेली पर जान, अब करेंगे भूख हड़ताल!

उत्तरकाशी
मोरी: पांच गांवों को जोड़ने के लिए एक पुलिया 20 साल पहले बनी थी, जिसकी हालत बदहाल हो चुकी है। आपको जानकार हैरानी होगी कि यह पुलिया लोहे या सीमेंट से नहीं बनी है, बल्कि लकड़ी से बनी हुई है। इसी पुलिया से हर दिन पांच गावों के लोग सफर करते हैं। खतरा इतना कि इस पर एक बार में दो-तीन लोगों का जाना भी खतरे से खाली है। पुलिया इतनी जर्जर हो चुकी है कि लोग रोजाना जान हथेली पर रखकर इसी पुलिया से आते-जाते हैं। यह पुलिस विधायक दुर्गेश्वर लाल की विधानसभा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि उनके अपने गृह क्षेत्र में ही है। यहां लोग सालों से परेशानियों से जूझ रहे हैं। लेकिन, कोई उनकी सुध लेने वाला नहीं है। मोरी ब्लॉक के राला से कासला को जोड़ने वाली पैदल पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। कई बार ग्रामीण पुलिया की जगह पर पक्के पुल की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक उनकी किसी ने नहीं सुनह। ग्रामीणों के संपर्क का पैदल सम्पर्...
उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री के रोड शो में सड़कों पर उमड़ा अपार जनसैलाब

उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री के रोड शो में सड़कों पर उमड़ा अपार जनसैलाब

उत्तरकाशी
मुख्यमंत्री ने  किया  291 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास  उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पर रोड-शो किया, तो जन-सैलाब सड़कों पर उमड़ आया. पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित हजारों महिलाओं ने सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया. इस आयोजन के जरिए जहां लोगों ने उत्तरकाशी जिले की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरओं के विविध रूप-रंगों का साक्षात्कार किया वहीं यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण और जिले के विकास के लिए भी अत्यधिक महतपूर्ण साबित हुआ. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं के ‘दीदी-भुली महोत्सव‘ में शिरकत करने के साथ ही रू. 291 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया. जिनमें रू. 189 करोड़ की लागत से यूजेवीएन लिमिटेड के तिलोथ विद्युतगृह के नवीनीकरण, उच्चीकरण एवं पुनरोद्धार (आर.एम.यू.) कार्य का ...
DM की मुहीम पर मुहर, उत्तरकाशी को मिला नेशनल ODOP अवार्ड

DM की मुहीम पर मुहर, उत्तरकाशी को मिला नेशनल ODOP अवार्ड

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी/दिल्ली: दिल्ली में आयोजित नेशनल वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट (ODOP) अवार्ड में उत्तरकाशी जिले को दूसरा पुरस्कार मिला है। देशभर के लगभग पांच सौ जिलों के बीच उत्तरकाशी को कृषि की श्रेणी में यह सम्मान मिला है। जबकि राज्य अवार्ड में भी उत्तराखंड को दूसरा स्थान मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हासिल इस उपलब्धि से राज्य एवं जिले में खेती-किसानी को लाभदायक व्यवसाय में बदलने की सरकार की मुहिम को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान मिलने से राज्य में आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने और उन्हें आजीविका के नए अवसर प्रदान कराने के सरकार के अभिनव और प्रतिबद्ध प्रयाद फलीभूत हो रहे हैं । कुछ समय पहले ही उत्तराखंड के लाल धान को जीआई टैग और अब राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। लाल धान की खेती नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में केन्द्रीय वाणिज्य ...
नरेश नौटियाल ने स्टूडेंट्स को सिखाए पहाड़ी उत्पादों के व्यवसाय और मार्केटिंग के गुर

नरेश नौटियाल ने स्टूडेंट्स को सिखाए पहाड़ी उत्पादों के व्यवसाय और मार्केटिंग के गुर

उत्तरकाशी
पुरोला: भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद (Entrepreneurship Development Institute Of India) व उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड सरकार के सहयोग से बर्फिया लाल जुवांठा स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरोला में देवभूमि उद्यमिता कैम्प की स्थापना और दो दिवसीय बूट कैम्प के प्रथम दिवस में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद गुजरात के विशेषज्ञ गौतम कुमार, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एके तिवारी और कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. विनय नौटियाल, छात्र संघ के अध्यक्ष अजय और ऋतिक ने द्वीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। प्रथम दिवस में छात्रों को उद्यमिता और विचारों को उद्यम में परिवर्तित और नये विचारों से रोजगार सृजन के बारे में विस्तार से बताया गया। छात्रों को व्यवसायिक कैनवास पर व्यवसायिक मॉडल बनाने के टिप्स दिये गए और छात्रों द्वारा व्यवसायिक विचारों का कैनवास तैयार किया गया। द्वितीय दिवस के अवसर पर मुख...
उत्तरकाशी: देवलांग महापर्व मड़केश्वर मंदिर में हवन के संपन्न

उत्तरकाशी: देवलांग महापर्व मड़केश्वर मंदिर में हवन के संपन्न

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी। रवांई घाटी के गैर बनाल में देवलांग का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। देवलांग का यह पर्व रवांई घाटी की बनाल पट्टी के गैर गांव में राजा रघुनाथ मंदिर में मनाया जाता है। देवलांग उत्सव में शामिल होने के लिए ग्रामीणों का भारी हुजूम उमड़ा। रात भर ग्रामीण देवलांग के पारंपरिक गीतों पर नाचते रहे। बुधवार सुबह पौ फटने के साथ देवलांग को खड़ा प्रज्वलित किया गया। जिसके बाद देवलांग उत्सव में हजारों श्रद्धालु झूम उठे। देवलांग उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में रवांई के खास त्योहार में शामिल है। जो आज भी अपनी पौराणिकता को समेटे हुए है। इस पर्व को मनाने की परंपराएं ही इसे खास बनाती है। यूं तो इस उत्सव की तैयारियां एक माह पहले से हो जाती हैं। परंतु इस उत्सव की तिथि मंगसीर अमावस्या है।यानि मंगलवार की सुबह (12 दिसंबर की रात 13 दिसंबर की सुबह) को देवलांग उत्सव शुरू हुआ। इस उत्सव की तैयारियों के सभी क...
उत्तराखंड : 65-70 गांवों के दो थोकों साठी और पानशाई का साझा पर्व है देवलांग, देशभर से पहुंचते हैं श्रद्धालु

उत्तराखंड : 65-70 गांवों के दो थोकों साठी और पानशाई का साझा पर्व है देवलांग, देशभर से पहुंचते हैं श्रद्धालु

उत्तरकाशी
गैर (बनाल): देवलांग महा पर्व। यह कोई आम पर्व नहीं। यह पर्व लाखों लोगों की आस्था से जुड़ा पर्व है। इसमें 65 से 70 गांवों के लोगों के साथ रवांई घाटी के हजारों-हजार लोग पहुंचते हैं। देवलांग का रोमांच ही कुछ ऐसा है कि इसे एक बार देखने के बाद लोग बार-बार यहां खिंचा चला आता है। नौगांव ब्लाक की बनाल पट्टी के गैर गांव में होने वाला यह देव पर्व कई सदियों से चला आ रहा है। आरोध्य देव राजा रघुनाथ के दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं। इस बार यह देव पर्व 12 दिसंबर की मध्य रात्रि के बाद शुरू हो कर 13 दिसंबर की सुबह 6 से 7 बजे के बीच संपन्न होगा। देवलांग महापर्व हमेशा ही दिव्य और भव्य होता है। देवलांग पर्व के बारे में कोटी बनाल निवासी शिक्षक और साहित्यकार राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता दिनेश रावत ने अपनी पुस्तक में विस्तार से दिखा है। उन्होंने अपनी पुस्तक में देवलांग पर्व के पौराणिक होने के भी कई प्...
उत्तरकाशी में कम नहीं रहे संकट, सिलक्यारा के पास एक और टनल बनी बड़ा खतरा!

उत्तरकाशी में कम नहीं रहे संकट, सिलक्यारा के पास एक और टनल बनी बड़ा खतरा!

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल हादसे के बाद पूरी दुनिया में सुर्खियों में बना रहा। सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को भले ही बचा लिया गया हो। सरकार ने इसकी जांच के भी निर्देश दे दिए हैं। लेकिन, अब एक और खतरा पैदा हो गया है। यहां एक सुरंग से पानी का निसाव हो रहा है। इससे सिंचाई की नहर व जमीनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ग्रामीण डर के साये में जी रहे हैं। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) का कहना है कि सुरंग के उपचार का काम लगातार जारी है। मनेरी भाली-2 परियोजना की 16 किलोमीटर लंबी सुरंग है। इस सुरंग से पानी जाता है, जिसके बाद धरासूं में बिजली का उत्पादन होता है। धरांसू बैंड के निकट महरगांव में सुरंग से दो साल पहले पानी का रिसाव शुरू हुआ था जो धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। यूजेवीएनएल इसके उपचार पर अब तक करोड़ों खर्च कर चुका है, लेकिन रिसाव नियंत्रण में नहीं आ रहा है। महरगांव के प्रधान ...
उत्तरकाशी : युवती की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

उत्तरकाशी : युवती की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी संगमचट्टी क्षेत्र के दरसों गांव में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा करने के साथ ही शव उठाने से इनकार कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।...
अर्नोल्ड डिक्स की दिल छूने वाली बात…हमने चमत्कार देखा, मुझे मंदिर जाना है…

अर्नोल्ड डिक्स की दिल छूने वाली बात…हमने चमत्कार देखा, मुझे मंदिर जाना है…

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी : के सिलक्यारा में रेस्क्यू ऑपरेशन सफल बनाने के लिए ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज ने अंतरराष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स को बधाई दी है। जवाब में डिक्स ने दिल जीत लेने वाली बातें कहीं। हमने चमत्कार देखा, मुझे मंदिर जाना है… अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि इस सफल मिशन का हिस्सा बनना उनके लिए बड़ी खुशी की बात है। कहा कि मुझे मंदिर जाना है क्योंकि जो हुआ उसके लिए मैंने धन्यवाद देने का वादा किया था। ये कहा कि यदि लोगों ने ध्यान नहीं दिया है, तो हमने सिर्फ एक चमत्कार देखा है। अंतरराष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स बीते 12 नवंबर की सुबह ही सिलक्यारा में टनल टूटने से 41 श्रमिक भीतर फंस गए थे। तमाम एजेंसियों और विदेश से आए विशेषज्ञों की देखरेख में ये अभियान मंगलवार रात पूरा हुआ, जब सभी श्रमिक सकुशल बाहर निकाल लिए गए थे। इस रेस्क्यू में बड़ी भूमिका निभाने व...