उत्तरकाशी

स्वच्छता पखवाड़ा : यमुना वैली पब्लिक स्कूल में स्वच्छता पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

स्वच्छता पखवाड़ा : यमुना वैली पब्लिक स्कूल में स्वच्छता पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

उत्तरकाशी
नगर पंचायत नौगांव, हिंसर संस्था और यमुना वैली पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में चित्रकला प्रतियोगिता हुई आयोजितहिमांतर ब्यूरो, नौगांव उत्तरकाशीदेशभर में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इस अवसर पर यमुना वैली पब्लिक स्कूल में स्वच्छता को लेकर बच्चों के साथ पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।यह आयोजन नगर पंचायत नौगांव, हिंसर संस्था और यमुना वैली पब्लिक स्कूल के तत्वधान में स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता संस्कार, स्वच्छता स्वभाव पर चित्रकला प्रतियोगिता की गई जिसमें विद्यालय के कक्षा तीन से कक्षा 8 तक के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया. विद्यालय में आयोजित चित्रकला में छात्र-छात्राओं द्वारा उक्त विषय में बहुत ही सुंदर-सुंदर चित्र बनाए गए. चित्रकला प्रयोगिता के पश्चात छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के बारे में जानकारी देकर अपने आस-पड़ोस में सभी को जागरूक करने ...
प्रतिभा : पुरोला अलकेश बने उप जिलाधिकारी, युवाओं में जगाई अलख

प्रतिभा : पुरोला अलकेश बने उप जिलाधिकारी, युवाओं में जगाई अलख

उत्तरकाशी
बिना कोचिंग के पहले प्रयास में पीसीएस परीक्षा में पाई सफलतानीरज उत्तराखंड, पुरोला उत्तरकाशीव्यक्ति के पास यदि दृढ़ इच्छाशक्ति का तूफान और मेहनत व लगन रूपी पतवार हो, तो वह न केवल बड़ी से बड़ी मुश्किलों का सहजता से पार पा सकता है, बल्कि जीवन में सफलता अर्जित कर प्रेरणा की अलख भी जगाता है. ऐसा ही कर दिखाया होनहार युवा अलकेश ने जो युवाओं के लिए एक प्रेरणा की मशाल बन गए. अलकेश ने बिना किसी कोचिंग के पहले ही प्रयास में पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर उप जिलाअधिकारी बनें. जो युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत है. जनपद उत्तरकाशी के विकासखंड पुरोला के पुजेली कुमोला निवासी अलकेश नौडियाल ने अपनी असाधारण प्रतिभा के बूते बिना कोचिंग के पहले ही प्रयास में पीसीएस अधिकारी बन युवाओं में अलख जगाई है.अलकेश नौडियाल के पिता चन्द्र मोहन नौडियाल शिक्षक व सुलोचना नौडियाल, सामाजिक कार्यकर्ता हैं. इनकी...
उत्तरकाशी: मोरी की बेटी महक ने बिखेरी प्रतिभा की ‘महक’

उत्तरकाशी: मोरी की बेटी महक ने बिखेरी प्रतिभा की ‘महक’

उत्तरकाशी
नीरत उत्तराखंडी, पुरोलासीमांत जनपद उत्तरकाशी के विकासखंड मोरी के भद्रासू गांव की रहने वाली महक चौहान ने अपनी खेल प्रतिभा की महक से घर गांव क्षेत्र ही नहीं, पूरा देश को महका दिया है। महक चौहान का चयन महिला रग्बी टीम में होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है. एशिया रग्बी अंडर-18 चैंपियनशिप में भद्रासू गडूगाड़ मोरी की रहने वाली महक चौहान का भारतीय रग्बी टीम में चयन हुआ है, यह चैंपियनशिप मलेशिया के जोहल में 28 और 29 सितंबर 2024 को होने जा रही है. इस खेल में देश के 12 बालिकाओं का चयन हुआ है जिसमें से एक उत्तराखंड की महक चौहान भी शामिल है. उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं कोच आयुष सैनी ने बताया की महक चौहान पहले भी इंडिया कैंप कर आ चुकी है, उस समय महक को सफलता नहीं मिली थी. दूसरी बार इंडिया कैंप में महक चौहान को सफलता हासिल हुई महक ने रो—रो कर रुड़की में रग्बी खेल शुरू किया था. मह...
उत्तरकाशी : वाईब्रेंट विलेज के गांवों के दो दिनों के भ्रमण पर हर्षिल पहुंचे राज्यपाल  

उत्तरकाशी : वाईब्रेंट विलेज के गांवों के दो दिनों के भ्रमण पर हर्षिल पहुंचे राज्यपाल  

उत्तरकाशी
नीरज उत्तराखंडी, हर्षिल (उत्तरकाशी) जिले के सीमांत क्षेत्र के वाईब्रेंट गांवों की जीवंतता को कायम रखने के लिए इन गांवों में पर्यटन विकास, बागवानी के विस्तार तथा आजीविका संवर्द्धन ने नए और बेहतर अवसर सृजित करने पर जोर देते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने कहा है कि इन गांवों की तकदीर और तस्वीर बदलने की सरकार की कोशिशों में सभी विभागों और संगठनों का प्रतिबद्धता से एकजुट प्रयास करने होंगे। राज्यपाल ने कहा कि सीमांत गांव जादुंग को देश के पहले गांव के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिए सरकार के प्रयास फलीभूत होने जा रहे हैं और यह पहल इस सीमावर्ती क्षेत्र में बदलाव की नई बयार लाएगी।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) जिले के सीमांत क्षेत्र के वाईब्रेंट विलेज के गांवों के दो दिनों के भ्रमण पर हैं। हर्षिल हैलीपैड पर पहुंचने के बाद राज्यपाल बगोरी होते हुए धराली गां...
उत्तरकाशी के एनसीसी कैडेट सचिन कुमार का एवरेस्ट अभियान दल के लिए हुआ चयन

उत्तरकाशी के एनसीसी कैडेट सचिन कुमार का एवरेस्ट अभियान दल के लिए हुआ चयन

उत्तरकाशी
पीएमश्री राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी के एनसीसी कैडेट सचिन कुमार का चयन एनसीसी (NCC) एवरेस्ट (Mount Everest) एक्सपीडिशन हेतु हुआ है. राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज के एनसीसी ऑफिसर कैप्टेन लोकेन्द्र परमार ने बताया कि कैडेट सचिन कुमार, कीर्ति इंटर कॉलेज मे इंटर कक्षा मे पढ़ रहा है और 3 यू के बटालियन एनसीसी उत्तरकाशी की 1/3 सीनियर डिवीज़न कम्पनी  राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज मे सेकंड ईयर का कैडेट है एनसीसी द्वारा जुलाई माह में अखिल भारतीय स्तर पर एवरेस्ट अभियान दल हेतु चयन किया गया जिसमे पहले बटालियन स्तर पर फिर देहरादून ग्रुप स्तर और फिर उत्तराखण्ड स्तर पर चयन के उपरांत डी जी एनसीसी दिल्ली में अंतिम स्तर सलेक्शन टेस्ट में कीर्ति इंटर कॉलेज के कैडेट सचिन का चयन हुआ.ए एन ओ कैप्टेन परमार ने बताया की एनसीसी में कैडेट्स को ड्रिल, मैप रीडिंड,वेपन ट्रेनिंग, फायरिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट आदि सै...
उत्तरकाशी : बरसाली गांव में आराध्या नागराज देवता के झामण की प्राण प्रतिष्ठा

उत्तरकाशी : बरसाली गांव में आराध्या नागराज देवता के झामण की प्राण प्रतिष्ठा

उत्तरकाशी
सीमांत जनपद उत्तरकाशी के बरसाली गांव के आराध्या कुलदेवता श्री इष्टदेव नागराज जी का नवनिर्मित शीश मुकुट (झामण) की आज से बरसाली नाकुरी गांव में प्राण प्रतिष्ठा शुरू हो हो गई है. प्राण प्रतिष्ठा यह पांच दिवसीय यज्ञ/पूजा पाठ श्रावण मास श्रीनागराज मंदिर नाकुरी में हो रहा है. आज सुबह नागराजा की यात्रा भटवाड़ी के लिए दोनों ग्राम सभाओं के समस्त लोगों एवं इष्टदेव नागराज के ढोल बाजों के साथ प्रस्थान किया, वंही भटवाड़ी में श्री इष्टदेव नागराज का भव्य स्वागत किया गया. देवता द्वारा झामण निर्माण करने वाले कारीगरों को आशीर्वाद दिया गया उसके बाद यात्रा गंगोरी में अस्सी गंगा और मां गंगा जी के संगम पर पवित्र स्नान कर नवनिर्मित शीश मुकुट (झामण) की पूजा अर्चना हवन यज्ञ किया गया. उसके बाद नागराज देव डोली पर नवनिर्मित शीश मुकुट (झामण) पहनाया गया. संगम में स्नान करते के पश्चात देवडोली वापस गांव पहुंची, जहां ग्...
65 गांव के आराध्य देव राजा रघुनाथ 9 सितंबर को करेंगे बद्री—केदार धाम की यात्रा

65 गांव के आराध्य देव राजा रघुनाथ 9 सितंबर को करेंगे बद्री—केदार धाम की यात्रा

उत्तरकाशी
हिमांतर ब्यूरो, बड़कोट उत्तरकाशीमुलुकपति श्री राजा रघुनाथ जी की दो धामों की यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं. आज यात्रा प्रबंधन समिति की बैठक के बाद श्री राजा रघुनाथ जी ने खुद ही यात्रा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मुलुकपति श्री राजा रघुनाथ जी 9 सितंबर को दो धामों की यात्रा के लिए रवाना होंगे. यह यात्रा कई सालों बाद हो रही है.मुलुकपति श्री राजा राघुनाथ जी के आदेशानुसार यात्रा 9 सितंबर को केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होगी. पहले केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाएंगे और उसके बाद बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर जाएंगे. यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.यात्रा समिति के अनुसार यात्रा की सभी तैयारियां जोरों पर हैं. यात्रा में किसी तरह की कोई कमी ना रहे, उसके लिए सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई है. यात्रा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं. मुलुकपति राजा रघुनाथ न...
16 जुलाई को अयोध्या यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे बाबा बौखनाग

16 जुलाई को अयोध्या यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे बाबा बौखनाग

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी. सम्पूर्ण यमुना घाटी ही नहीं] देश—विदेश में अपनी शक्ति के लिए विख्यात देवाधिदेव बाबा बौखनाग 16 जुलाई को अपने मूल थान ग्राम भाटिया से लगभग प्रात: 7 बजे अपनी अयोध्या यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे. जिसमें समस्त ग्रामवासी शामिल होंगे. बाबा बौखनाग की देव डोली मूल थान भाटिया से प्रस्थान कर 9 बजे के करीब दिल्ली—यमुनोत्री राजमार्ग गोमाटी (तुनाल्का) पहुंचेंगी, जहां अन्य भक्तजन बाबा के दर्शन कर देव डोली के साथ आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे.यात्रा नौगांव, बर्नीगाड़, सारीगाड़, डामटा, नैनबाग होते हुए वाया विकासनगर होते हुए दोपहर 3 बजे करीब परेड ग्राउंड देहरादून पहुंचेगी.प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं पुरोला विधायक दुग्रेश्वर लाल जी के द्वारा परेड ग्राउंड में बाबा बौखनाग की देव डोली का स्वागत कर समस्त भक्तजनों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है. बाबा के...
बड़कोट पेयजल संकट : विशाल प्रदर्शन के साथ महंत की भूख हड़ताल शुरू

बड़कोट पेयजल संकट : विशाल प्रदर्शन के साथ महंत की भूख हड़ताल शुरू

उत्तरकाशी
सुनील थपलियाल, उत्तरकाशीउत्तरकाशी जनपद के नगर पालिका  क्षेत्र बड़कोट में पेयजल संकट गहराया हुआ है  पानी के लिए एक महिने से चल रहा क्रमिक धरना शनिवार से अनिश्चितकालीन धरने में तब्दील हो गया, जबकि हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष  सन्त केशवगिरी महाराज जी ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। नगरवासियों ने चंद्रेश्वर महादेव मंदिर से तहसील तक ढोल नगाड़ों के साथ जमकर नारेबाजी करते हुए हाथों में तख्ती के साथ प्रदर्शन किया और  सरकार से पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति की मांग की।इधर तहसील परिसर में चार सूत्रीय मांगो के निस्तारण के लिए क्रमिक धरना अब अनिश्चितकालीन धरने  में तब्दील करते हुए भुख हड़ताल को नगर के सभी वार्ड वासी भारी संख्या में समर्थन देने पहुँचे।नगरवासियों का कहना है कि  जब तक पेयजल पम्पिंग योजना की स्वीकृति नहीं मिल जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि छोटी योजना से ...
उत्तरकाशी: छात्रों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

उत्तरकाशी: छात्रों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

उत्तरकाशी
मुख्य शिक्षा अधिकारी नरबीर सिंह बिष्ट ने छात्रों से नशे से दूर रहने का किया अवह्वान पीएमश्री राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में नशामुक्ति भारत अभियान सप्ताह के तहत पोस्टर, पेंटिंग, स्लोगन, नारे लेखन और कविता और गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. 26 जून को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतराष्ट्रीय दिवस पर विद्यालय में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर कैप्टेन एल.पी.एस.परमार ने छात्रों को नशामुक्त की शपथ दिलाई. इस दौरान विद्यालय में नशा मुक्ति हेतु दगड़िया- फ्रेंड क्लब का गठन किया गया. राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी नरबीर सिंह बिष्ट ने छात्रों से नशे से दूर रहने का अवह्वान किया. जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शैलेन्द्र अमोली द्वारा एनसीसी कैडेट्स से अपील की कि नशामुक्ति कि शुरुआत पहले हम अपने घर और विद्यालय से करें.विद्या...