उत्तराखंड हलचल

उत्तराखंड : नहीं सड़क का डामरीकरण, गुस्से में ग्रामीण, चुनाव बहिष्कार का ऐलान

उत्तराखंड : नहीं सड़क का डामरीकरण, गुस्से में ग्रामीण, चुनाव बहिष्कार का ऐलान

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड : नहीं सड़क का डामरीकरण, गुस्से में ग्रामीण, चुनाव बहिष्कार का ऐलानचम्पावत : लोहाघाट विधानसभा के रेगरु क्षेत्र के आगर चाक ग्रामसभा के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। रविवार को ग्रामीणों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से मरोड़ाखान छन्दा सड़क में डामरीकरण की मांग कर रहे हैं।ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन पर उनकी मांगों को अनदेखा करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पूरी तरीके से गड्ढों तबदील हो चुकी है। कई किलोमीटर सड़क में तो बनने के बाद से डामरीकरण तक नहीं हुआ है। गांव में पेयजल की भी भारी दिक्कत है उनका कहना है की अगर उनकी मांगों की शासन प्रशासन अनदेखी करता है तो समस्त आगर चाक की जनता 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ग्रामीणों का कहना है कि बद...
उत्तराखंड : चौकी इंचार्ज की गुंडई पर हाईकोर्ट सख्त, पत्रकार पिटाई में मामले में जवाब तलब

उत्तराखंड : चौकी इंचार्ज की गुंडई पर हाईकोर्ट सख्त, पत्रकार पिटाई में मामले में जवाब तलब

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड : चौकी इंचार्ज की गुंडई पर हाईकोर्ट सख्त, पत्रकार पिटाई में मामले में जवाब तलबनैनीताल : नैनीताल हाईकोर्ट ने खटीमा में चौकी इंचार्ज के पत्रकार के साथ मारपीट करने औरबिना किसी कारण के हवालात में बंद के मामले में जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए इस मामले में चार ङफ्ते के भीतर जवाब मांगा है।खटीमा में चौकी इंचार्ज के द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट करने व उसे बिना किसी कारण के हवालात में बंद करने का मामला सामने आया हैय़ इस मामले में हाईकोर्ट ने आज सुनवाई की। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खण्डपीठ ने राज्य सरकार सहित एसएसपी उधम सिंह नगर और एसएचओ खटीमा को चार हफ्ते में जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 13 मई को होगी। खटीमा निवासी पत्रकार दीपक यादव ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। जिसमें, उन्होंने कहा है कि 21 फरवरी को उन...
उत्तराखंड : सिक्योरिटी गार्ड से बना साइबर ठग, एक साल में ही बन गया करोड़पति

उत्तराखंड : सिक्योरिटी गार्ड से बना साइबर ठग, एक साल में ही बन गया करोड़पति

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड : सिक्योरिटी गार्ड से बना साइबर ठग, एक साल में ही बन गया करोड़पतिदेहरादून: प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के नाम पर साइबर ठगी करने वाले साइबर ठग गिरोह के सरगना को एसटीएफ की टीम ने आखिरकार वृंदावन मथुरा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के दो सदस्यों को एसटीएफ पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। आरोपित पहले देहरादून में ही सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था जोकि साइबर ठगी करने लगा।एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीते दिनों एसटीएफ ने प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के नाम पर प्रेमनगर क्षेत्र में रहकर साइबर ठगी करने वाले दो ठगों को गिरफ्तार किया था। यह गिरोह तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के निवासियों के अलावा देश भर में कई लोगों के साथ लाखों रुपए की ठगी की चुका है। एसएसपी ने बताया कि गिरोह का मुख्य सरगना दीपक राज शर्मा तब से फरार चल रहा था, उसकी तलाश में...
उत्तराखंड : सीएम योगी ने कहा- उत्तराखंड से आ रही आवाज, जो राम को लाएं हैं, हम उनको लाएंगें

उत्तराखंड : सीएम योगी ने कहा- उत्तराखंड से आ रही आवाज, जो राम को लाएं हैं, हम उनको लाएंगें

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड : सीएम योगी ने कहा- उत्तराखंड से आ रही आवाज, जो राम को लाएं हैं, हम उनको लाएंगेंउत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में रूड़की में जनसभा करने के बाद चुनावी प्रचार को धार देने के लिए देहरादून पहुंचे हैं। उन्होंने अपने संबोधन की शुरूआत भारत माता की जय, भगवान बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगे माता और माता धारी देवी को नमन करने के साथ किया।उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र विकसित भारत का घोषणा पत्र है। कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की 85 सीटें भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि किसी को कोई संदेह नहीं है कि टिहरी से महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह चुनाव जीतेंगी। सीएम योगी ने कहा कि गरीबों को पांच सालों तक फ्री राशन मिलेगा। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार में लोग भूखे मरते थे। आज 80 करोड़ लोगों को मिल रहा फ्री राशन। पाकिस्तान भीख का कटोरा लि...
उत्तराखंड: आज ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड: आज ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड: आज ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारीदेहरादून: पारा लगातार बढ़ता जा रहा था। लेकिन, कल हुई बारिश से राजधानी देहरादून में मामूली राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम का मिजाज आज भी बदला रहेगा। मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और झोंकेदार हवाओं के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की आर से पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि, चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।उत्तराखंड: आज ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी...
उत्तराखंड : पुलिस जवानों को मिलेगा सस्ता सामान, बनेगा स्मार्ट कार्ड

उत्तराखंड : पुलिस जवानों को मिलेगा सस्ता सामान, बनेगा स्मार्ट कार्ड

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड : पुलिस जवानों को मिलेगा सस्ता सामान, बनेगा स्मार्ट कार्डदेहरादून : आर्मी कैंटीन की तर्ज पर उत्तराखंड पुलिस भी अपने जवानों के लिए स्मार्ट कार्ड बनाने की तैयारी में है। पुलिस कैंटीन में अब जवान स्मार्ट कार्ड के जरिये  खरीददारी करेंगे। स्मार्ट कार्ड पर खरीदारी कार्ड होल्डर या परिवार का सदस्य ही कर पाएगा।पहले कैंटीन में जाकर कोई भी सामान की खरीदारी कर लेता था, अब पुराने नियम को बदल दिया जाएगा। प्रदेश के हर जिले में पुलिस कैंटीन है। पुलिस, पैरामिलिट्री जवान, होमगार्ड व उनके स्वजन तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी सामान खरीदते हैं। अब तक यह व्यवस्था है कि कोई भी व्यक्ति जाकर अपने परिचित का नाम रजिस्टर में दर्ज करवाता है और सामान खरीद लेते हैं। लेकिन, नए नियमों के तहत ऐसे नहीं कर पाएंगे।केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार के निर्देश पर पूरे प्रदेश में कैंटीन से सामान खरीदने वाले पुलिस, पैरामिलिट्...
उत्तराखंड: बद्रीनाथ-केदारनाथ में ऑनलाइन पूजा बुकिंग शुरू, इस वेबसाइट पर कराएं रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड: बद्रीनाथ-केदारनाथ में ऑनलाइन पूजा बुकिंग शुरू, इस वेबसाइट पर कराएं रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड: बद्रीनाथ-केदारनाथ में ऑनलाइन पूजा बुकिंग शुरू, इस वेबसाइट पर कराएं रजिस्ट्रेशनदेहरादून: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने अपनी अधिकारिक वेबसाइटhttps://badrinath -kedarath.gov.in आज सोमवार से इस यात्रावर्ष 2024 हेतु आनलाईन पूजाओं की बुकिंग शुरू कर दी है। पर्यटन विभाग द्वारा आज से चारधाम हेतु तीर्थयात्रियों का पंजीकरण भी शुरू हो गया है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी ) मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि श्रद्धालुजनों की सुविधा के लिए आन लाईन पूजाओं की बुकिंग आज दिनांक 15 अप्रैल से 30 जून तक के लिए शुरू की गयी है। श्री बदरीनाथ धाम की पूजाओं में मुख्य रूप से भगवान बदरीविशाल की ब्रह्म मुहूर्त में होने वाली महाभिषेक एवं अभिषेक पूजा के अलावा वेद पाठ, गीता पाठ, विष्णु सहस्रनामावली और शायंकालीन स्वर्ण आरती, चांदी आरती तथा शायंकालीन गीत गोविंद पाठ एवं भगवान बदर...
बड़ी खबर: सील होंगी उत्तराखंड से लगी सीमाएं, 19 तक शराब की दुकानें बंद

बड़ी खबर: सील होंगी उत्तराखंड से लगी सीमाएं, 19 तक शराब की दुकानें बंद

उत्तराखंड हलचल
बड़ी खबर: सील होंगी उत्तराखंड से लगी सीमाएं, 19 तक शराब की दुकानें बंददेहरादून: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इसके लिए राज्य की सीमाओं पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। निर्वाचन आयोग के अनुसार आज से राज्य से लगी इंटरनेशनल बॉर्डर को बंर कर दिया जाएगा। वहीं, 17 अप्रैल शाम पांच बजे से 19 तक के लिए प्रदेशभर में सभी शराब की दुकानें बंद कर दी जाएंगी। नेपाल की सीमाएं ऊधम सिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों से लगी हुई हैं। इसके साथ ही मतदान के तीन दिन पूर्व 12 पोलिंग पार्टियां मतदान सामग्री के साथ अपने गंतव्य को रवाना होंगी। मतदान के दृष्टिगत अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को सील करने की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही अंतरराज्यीय सीमाओं पर भी सघन जांच अभियान शुरू कर दिया जाएगा। सभी चेक पोस्ट पर आने-जाने वाले वाहनों पर विशेष नजर रहेगी...
UPSC का फाइनल रिजल्ट जारी, इतनों का हुआ चयन, ये हैं टॉप 10 टॉपर

UPSC का फाइनल रिजल्ट जारी, इतनों का हुआ चयन, ये हैं टॉप 10 टॉपर

उत्तराखंड हलचल
संघ लोक सेवा आयोग ने (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE) 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 1016 उम्मीदवारों ने जगह बनाई है। UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल UPSC फाइनल रिजल्ट में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। UPSC द्वारा सूचना के मुताबिक CSE 2023 में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप (AIR 1) किया है। वहीं, इसके बाद अनिमेष प्रधान ने दूसरा (AIR 2) और डोनुरू अनन्या रेड्डी ने तीसरा (AIR 3) स्थान प्राप्त किया है। UPSC टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव लखनऊ के रहने वाले हैं। लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल से 12वीं की है। 2021 में आदित्य ने UPSC में 485 रैंक हासिल की थी।UPSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://upsc.gov.in पर एक सार्वजनिक सूचना के माध्यम से परिणामों की घोषणा की। नोटिस में लि...
उत्तराखंड : भतीजे को लेकर गायब हुई थी बुआ, किया घिनौना काम, अब मिली ये सजा

उत्तराखंड : भतीजे को लेकर गायब हुई थी बुआ, किया घिनौना काम, अब मिली ये सजा

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : मामला पुराना है। इसकी सुनवाई विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) अर्चना सागर की अदालत में चल रही थी। जुलाई 2022 को 16 साल के लड़के की मां ने वसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि उनकी ननद पति से झगड़ा होने के चलते छह माह से मायके में रह रही है। उसने उनके 16 साल के बेटे से संबंध बनाए और वो उनके बेटे को लेकर गायब हो गई थी। कुछ समय बाडी वापस लौटी तो वह गर्भवती थी। इस मीमले में विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) अर्चना सागर की अदालत ने 16 साल के भतीजे से यौन संबंध बनाने की आरोपित सौतेली बुआ को दोषी पाते हुए 20 साल के कारावास का आदेश दिया है। कोर्ट ने दोषी महिला पर दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अल्पना थापा के अनुसार पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपित बुआ को नौ जुलाई को 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेजा। गर्भवती होने के चलते उसे दो जनवरी 2023 को कोर...