उत्तराखंड हलचल

प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ में छाया उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ में छाया उत्तराखंड

देहरादून
नवरात्रि के शुभारंभ पर 3 अक्टूबर को 10 साल पूरे कर रहा प्रधानमंत्री का "मन की बात" कार्यक्रम देहरादून. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है. प्रधानमंत्री के "मन की बात" कार्यक्रम में उत्तराखंड छाया रहा है. शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ पर आगामी तीन अक्टूबर को "मन की बात कार्यक्रम" दस वर्ष पूर्ण कर लेगा. इन दस वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार उत्तराखंड का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अपने कार्यों से पूरे देश और समाज के सामने आदर्श मिसाल पेश की है. कई कार्यो को प्रेरणाजनक बताते हुए उन्होंने पूरे देश का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया.हर गांव में शुरू हो धन्यवाद प्रकृति अभियान मन की बात के 114वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनपद उत्तरकाशी के सीमांत गांव झाला का जिक्र किया. इस गांव के ग्रामी...
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के लिए विदेशी पर्यटक अब अपने देश से ही कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के लिए विदेशी पर्यटक अब अपने देश से ही कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग

नैनीताल
हिमांतर ब्यूरो, नैनीतालनैनीताल जिले का कॉर्बेट टाइगर रिजर्व विदेशी पर्यटकों को लुभाने की तैयारी कर रहा है. नए पर्यटन सीजन में विदेशियों के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा जल्द शुरू होगी. अब विदेशी पर्यटक अपने देश से ही रोजर पे के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व यानी सीटीआर के निदेशक डाॅ. साकेत बडोला के मुताबिक पार्क प्रशासन ने विदेशी पर्यटकों के लिए कार्य योजना तैयार की है. उन्होंने बताया कि अब विदेशी पर्यटक अपने देश से ही https://corbettgov.org पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते है. ढिकाला की ऑनलाइन बुकिंग छह अक्तूबर से शुरू होगी और विदेशी पर्यटकों को बुकिंग के लिए भारत में पर्यटन कारोबारियों से संपर्क करने की जरूरत नहीं होगी. उन्होंने बताया कि विदेशी पर्यटक रोजर पे के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं. निदेशक डॉ. बडोला के मुताबिक रोजर पे एक ऑनलाइन भुगतान गेटवे और वि...
कितना प्रभावकारी होगा उत्तराखंड में प्रस्तावित भू-कानून?

कितना प्रभावकारी होगा उत्तराखंड में प्रस्तावित भू-कानून?

देहरादून
हिमांतर ब्यूरोइन दिनों उत्तराखंड में भू-कानून एवं मूल निवास के मुद्दे को लेकर जनता आंदोलित है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुताबिक सरकार अगले बजट सत्र में उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप एक वृहद भू-कानून लाने जा रही है. मुख्यमंत्री धामी ने एलान किया है कि वृहद भू-कानून के तहत 250 वर्ग मीटर आवासीय और 12.50 एकड़ अन्य भूमि के नियम तोड़ने वालों की भूमि जांच के बाद सरकार कब्जे में ले लेगी. इस मुद्दे पर पहला सवाल ये उठता है कि आखिर उत्तराखंड में बाहरी व्यक्ति कितनी जमीन खरीद सकता है. इसका जवाब है कि फिलहाल उत्तराखंड राज्य उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम के तहत राज्य से बाहर का व्यक्ति बिना अनुमति के उत्तराखंड में 250 वर्गमीटर जमीन खरीद सकता है. लेकिन राज्य का स्थायी निवासी के लिए जमीन खरीदने की कोई सीमा नहीं है.यहां ध्यान देने योग्य बात है कि वर्तमान...
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को सेवा विस्तार, अब 31 मार्च तक रहेगा कार्यकाल

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को सेवा विस्तार, अब 31 मार्च तक रहेगा कार्यकाल

उत्तराखंड हलचल
हिमांतर ब्यूरोसियासी हलकों से लेकर सत्ता गलियारों में उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को छह महीने का सेवा विस्तार मिल आखिर मिल ही गया. इसी साल 30 सितंबर को उनका छह महीने का कार्यकाल समाप्त हो रहा था. लेकिन अब वे मार्च 2025 तक इस पद पर बनी रहेंगी. इससे पहले मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से भी मुलाकात की.  यदि राधा रतूड़ी को सेवा विस्तार नहीं मिलता, तो वरीयता के आधार पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन राज्य के नए मुख्य सचिव हो सकते थे. 1988 बैच की आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी अपनी सेवानिवृत्ति से दो माह पूर्व 31 जनवरी 2024 को मुख्य सचिव बनीं थीं. दो महीने का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें प्रदेश सरकार ने छह महीने का सेवा विस्तार दे दिया था....
स्वच्छता पखवाड़ा : यमुना वैली पब्लिक स्कूल में स्वच्छता पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

स्वच्छता पखवाड़ा : यमुना वैली पब्लिक स्कूल में स्वच्छता पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

उत्तरकाशी
नगर पंचायत नौगांव, हिंसर संस्था और यमुना वैली पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में चित्रकला प्रतियोगिता हुई आयोजितहिमांतर ब्यूरो, नौगांव उत्तरकाशीदेशभर में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इस अवसर पर यमुना वैली पब्लिक स्कूल में स्वच्छता को लेकर बच्चों के साथ पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।यह आयोजन नगर पंचायत नौगांव, हिंसर संस्था और यमुना वैली पब्लिक स्कूल के तत्वधान में स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता संस्कार, स्वच्छता स्वभाव पर चित्रकला प्रतियोगिता की गई जिसमें विद्यालय के कक्षा तीन से कक्षा 8 तक के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया. विद्यालय में आयोजित चित्रकला में छात्र-छात्राओं द्वारा उक्त विषय में बहुत ही सुंदर-सुंदर चित्र बनाए गए. चित्रकला प्रयोगिता के पश्चात छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के बारे में जानकारी देकर अपने आस-पड़ोस में सभी को जागरूक करने ...
उत्तराखंड में भू-कानून पर सीएम धामी का बड़ा एलान, कहा-अगले साल सशक्त कानून लाएगी सरकार

उत्तराखंड में भू-कानून पर सीएम धामी का बड़ा एलान, कहा-अगले साल सशक्त कानून लाएगी सरकार

देहरादून
हिमांतर ब्यूरोउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेसवार्ता की कर कहा कि अगले बजट सत्र में हम उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप सशक्त भू-कानून लाएंगे. इसके लिए समिति गठित की हुई है. कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि भू-कानून के मुद्दे पर सबकी भावनाओं के अनुरूप हम समाधान करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में एक कानून प्रचलित है. नगर निकाय क्षेत्र से बाहर 250 वर्ग मीटर भूमि बिना अनुमति खरीद सकते हैं. लेकिन संज्ञान में आया कि कई लोगों ने अपने ही परिवार के सदस्यों के नाम से जमीनें खरीद लीं. अब इसकी जांच कराई जाएगी. कानून तोड़कर जो जमीनें खरीदी गईं, वह सभी सरकार में निहित होंगी. सीएम धामी ने कहा कि 2017 में कानून में बदलाव किया गया था. उसके परिणाम भी सकारात्मक नहीं मिले. ऐसे प्रावधानों की समीक्षा की जाएगी. जरूरत पड़ी तो उसे समाप्त किय...
प्रतिभा : पुरोला अलकेश बने उप जिलाधिकारी, युवाओं में जगाई अलख

प्रतिभा : पुरोला अलकेश बने उप जिलाधिकारी, युवाओं में जगाई अलख

उत्तरकाशी
बिना कोचिंग के पहले प्रयास में पीसीएस परीक्षा में पाई सफलतानीरज उत्तराखंड, पुरोला उत्तरकाशीव्यक्ति के पास यदि दृढ़ इच्छाशक्ति का तूफान और मेहनत व लगन रूपी पतवार हो, तो वह न केवल बड़ी से बड़ी मुश्किलों का सहजता से पार पा सकता है, बल्कि जीवन में सफलता अर्जित कर प्रेरणा की अलख भी जगाता है. ऐसा ही कर दिखाया होनहार युवा अलकेश ने जो युवाओं के लिए एक प्रेरणा की मशाल बन गए. अलकेश ने बिना किसी कोचिंग के पहले ही प्रयास में पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर उप जिलाअधिकारी बनें. जो युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत है. जनपद उत्तरकाशी के विकासखंड पुरोला के पुजेली कुमोला निवासी अलकेश नौडियाल ने अपनी असाधारण प्रतिभा के बूते बिना कोचिंग के पहले ही प्रयास में पीसीएस अधिकारी बन युवाओं में अलख जगाई है.अलकेश नौडियाल के पिता चन्द्र मोहन नौडियाल शिक्षक व सुलोचना नौडियाल, सामाजिक कार्यकर्ता हैं. इनकी...
शैक्षिक भ्रमण : हर ब्लॉक से 2-2 प्रतिभावान छात्रों का होगा चयन

शैक्षिक भ्रमण : हर ब्लॉक से 2-2 प्रतिभावान छात्रों का होगा चयन

देहरादून
शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत बोले, छात्रों के लिये जरूरी है शैक्षिक भ्रमण देहरादून. विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के लिये प्रत्येक विकासखण्ड से दो-दो प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का चयन किया जायेगा. इसके लिये राज्य सरकार ने 50 लाख की धनराशि अवमुक्त करने की मंजूरी दे दी है. जिसका शासन स्तर से शीघ्र ही शासनादेश जारी कर दिया जायेगा. शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राएं देशभर के विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे. सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिये राज्य सरकार ने कई कदम उठाये हैं. जिसमें भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम भी शामिल है. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का मकसद छात्र-छात्राओं को देश की विविधता, इतिहास, आधुनिक शिक्षा प्रणाली, व्यावहारिक ...
उत्तरकाशी: मोरी की बेटी महक ने बिखेरी प्रतिभा की ‘महक’

उत्तरकाशी: मोरी की बेटी महक ने बिखेरी प्रतिभा की ‘महक’

उत्तरकाशी
नीरत उत्तराखंडी, पुरोलासीमांत जनपद उत्तरकाशी के विकासखंड मोरी के भद्रासू गांव की रहने वाली महक चौहान ने अपनी खेल प्रतिभा की महक से घर गांव क्षेत्र ही नहीं, पूरा देश को महका दिया है। महक चौहान का चयन महिला रग्बी टीम में होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है. एशिया रग्बी अंडर-18 चैंपियनशिप में भद्रासू गडूगाड़ मोरी की रहने वाली महक चौहान का भारतीय रग्बी टीम में चयन हुआ है, यह चैंपियनशिप मलेशिया के जोहल में 28 और 29 सितंबर 2024 को होने जा रही है. इस खेल में देश के 12 बालिकाओं का चयन हुआ है जिसमें से एक उत्तराखंड की महक चौहान भी शामिल है. उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं कोच आयुष सैनी ने बताया की महक चौहान पहले भी इंडिया कैंप कर आ चुकी है, उस समय महक को सफलता नहीं मिली थी. दूसरी बार इंडिया कैंप में महक चौहान को सफलता हासिल हुई महक ने रो—रो कर रुड़की में रग्बी खेल शुरू किया था. मह...
उत्तरकाशी : वाईब्रेंट विलेज के गांवों के दो दिनों के भ्रमण पर हर्षिल पहुंचे राज्यपाल  

उत्तरकाशी : वाईब्रेंट विलेज के गांवों के दो दिनों के भ्रमण पर हर्षिल पहुंचे राज्यपाल  

उत्तरकाशी
नीरज उत्तराखंडी, हर्षिल (उत्तरकाशी) जिले के सीमांत क्षेत्र के वाईब्रेंट गांवों की जीवंतता को कायम रखने के लिए इन गांवों में पर्यटन विकास, बागवानी के विस्तार तथा आजीविका संवर्द्धन ने नए और बेहतर अवसर सृजित करने पर जोर देते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने कहा है कि इन गांवों की तकदीर और तस्वीर बदलने की सरकार की कोशिशों में सभी विभागों और संगठनों का प्रतिबद्धता से एकजुट प्रयास करने होंगे। राज्यपाल ने कहा कि सीमांत गांव जादुंग को देश के पहले गांव के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिए सरकार के प्रयास फलीभूत होने जा रहे हैं और यह पहल इस सीमावर्ती क्षेत्र में बदलाव की नई बयार लाएगी।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) जिले के सीमांत क्षेत्र के वाईब्रेंट विलेज के गांवों के दो दिनों के भ्रमण पर हैं। हर्षिल हैलीपैड पर पहुंचने के बाद राज्यपाल बगोरी होते हुए धराली गां...