
खाई में गिरी स्कूल टीचर, बच्चों और स्टाफ से भरी बस, 7 की मौत, 25 घायल!
नैनीताल: रविवार की रात को नैनीताल के पास हरियाणा के एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों, बच्चों और अन्य लोगों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 25 लोग घायल हो गए थे, जिनको रेस्क्यू कर पुलिस, SDRF और स्थानीय लोगों ने खाई से सड़क पर पहुंचाया। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, बस में 32-33 लोग सवार थे। इसमें से 25 लोगों को निकाल कर उपचार को अस्पताल भिजवाया गया है। सूचना मिलने के बाद SSP प्रहलाद नारायण मीणा समेत पूरी टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। सात वर्षीय मनमीत पुत्र रमन नयन, संगीता, पुष्पा, ज्योति के रूप में तीन शवों की पहचान हुई है। तीन शवों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
न्यू मानव इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर, ग्राम पातन हिसार हरियाणा की बस तीन बच्चों व स्कूल के स्टाफ को लेकर शनिवार को नैनीताल घूमने आई थी। रविव...









