Uncategorized

उत्तराखंड: बद्रीनाथ धाम में बड़ा हादसा, निर्माणूपुल टूटा, एक मजदूर की मौत…!

Uncategorized
उत्तराखंड: बद्रीनाथ धाम में बड़ा हादसा, निर्माणूपुल टूटा, एक मजदूर की मौत…!चमोली : बद्रीनाथ धाम में बड़ा हादसा हो गया। धाम मास्टर प्लान के तहत निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इसमें काम करने वाला एक मजदूर अलकनंदा के तेज बहाव में बह गया। वहीं एक मजदूर को बचा लिया गया है। चमोली SP परमेंद्र डोभाल ने बताया कि मास्टर प्लान के तहत ब्रह्म कपाल के समीप पुल का निर्माण चल रहा है। इस दौरान हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस मौके पर है और लापता मजदूर की खोजबीन जारी है। बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत कार्यदायी संस्था प्रोजेक्ट इंप्लीमेंट यूनिट लोक निर्माण विभाग श्री बद्रीनाथ द्वारा निकट ब्रह्म कपाल में अस्थाई पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य के दौरान 12.40 बजे निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। पुल के गिर जाने से दो मजदूर बह गए थे। जिसमें, से एक मजदूर सोनू जिसकी उम्र 28 ...

विश्व स्तनपान सप्ताह का प्रदेशभर में हुआ शुभारंभ, माँ का दूध नवजात शिशुओं के लिए सेहतमंद व सुरक्षित: डॉ आर राजेश कुमार

Uncategorized
विश्व स्तनपान सप्ताह का प्रदेशभर में हुआ शुभारंभ, माँ का दूध नवजात शिशुओं के लिए सेहतमंद व सुरक्षित: डॉ आर राजेश कुमार देहरादून: माँ का दूध नवजात शिशुओं के लिए सेहतमंद भी सुरक्षित भी यह बात डॉ. आर राजेश कुमार, सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश में स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए 1 अगस्त से 07 अगस्त 2023 तक विश्व स्तनपान सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर कही। विश्व स्तनपान सप्ताह पर डॉ. आर राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि यह सर्वविदित है कि शिशु के लिए स्तनपान सर्वोत्तम आहार तथा शिशु का मौलिक अधिकार है। माँ का दूध शिशु के व्यापक, मानसिक विकास, शिशु को डायरिया, निमोनिया एवं कुपोषण से बचाने और स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने बताया कि, नियमित स्तनपान से 20 प्रतिशत तक नवजात शिशुओं की मृत्यु दर 13 प्रतिशत तक 5 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों, डायरिया से होने वाली मृत्यों में...

क्या आपके पति हैं ब्लड प्रेशर कम करने के घरेलू नुस्खे…?

Uncategorized
क्या आपके पति हैं ब्लड प्रेशर कम करने के घरेलू नुस्खे…?ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे होते हैं। यह नुस्खे केवल सामान्य मामूली हाइपरटेंशन के लिए होते हैं। यदि आपका ब्लड प्रेशर अधिक बढ़ा हुआ है और अधिक समय तक बना रहता है, तो चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी है। नइस्खए लंबे समय तक प्रयोग करने से लाभ देते हैं।1. अदरक (Ginger): एक छोटी सी अदरक को छिलकर और चीरकर एक कप पानी में उबालें, फिर उसमें नींबू का रस निचोड़कर पीने से ब्लड प्रेशर कम होता है।2. लहसुन (Garlic): एक कली लहसुन को पीसकर शहद के साथ खाने से भी ब्लड प्रेशर का स्तर कम होता है।3. नींबू (Lemon): गरम पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पीने से भी ब्लड प्रेशर में सुधार होता है।4. करीपत्ता (Curry Leaves): करीपत्ते को दूध में उबालकर और शहद मिलाकर पीने से भी ब्लड प्रेशर कांट्रोल में रहता है।5. तुलसी (Holy Basil): तुलसी क...

उत्तराखंड : कांग्रेस में मचा घमासान, भाजपा को मिला मौका

Uncategorized
उत्तराखंड : कांग्रेस में मचा घमासान, भाजपा को मिला मौकादेहरादून : 2024 लोकसभा चुनाव सिर पर है। बहुत ज्यादा वक्त नहीं बचा है। एक तरफ इंडिया गठबंधन है और दूसरी ओर इस गठबंधन में शामिल हर राजनीति दल का अपना एजेंडा। इनमें सबसे पुरानी और बड़ी पार्टी कांग्रेस है। जाहिर है कांग्रेस का फोकस 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत के लिए प्रत्येक राज्य की हर सीट पर होगा। उत्तराखंड भी उन्हीं राज्यों में से एकएक है। पार्टी को यहां से काफी उम्मीदें भी है। कांग्रेस की नजर पांचों विधानसभा सीटों पर तो है, लेकिन, उसके लिए पहले पार्टी के भीतर चल रहे संग्राम को जीतना जरूरी होगा। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। ऐसे में कांग्रेस को और अधिक सकतर्कता से आगे बढ़ना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस, भाजपा को बैठे-बिठाए मुद्दे थमा दे रही है। उसका नतीजा यह है कि जहां कांग्रेस को भाजपा पर हमलावर होना...
उत्तराखंडः गढ़वाल-कुमाऊं के नाम पर घमासान, चुनौती से कैसे निपटेगी कांग्रेस?

उत्तराखंडः गढ़वाल-कुमाऊं के नाम पर घमासान, चुनौती से कैसे निपटेगी कांग्रेस?

Uncategorized
उत्तराखंडः गढ़वाल-कुमाऊं के नाम पर घमासान, चुनौती से कैसे निपटेगी कांग्रेस? प्रदीप रावत ’रवांल्टा‘2024 लोकसभा चुनाव सिर पर है। बहुत ज्यादा वक्त नहीं बचा है। एक तरफ INDIA गठबंधन है और दूसरी ओर इस गठबंधन में शामिल हर राजनीति दल का अपना एजेंडा। इनमें सबसे पुरानी और बड़ी पार्टी कांग्रेस है। जाहिर है कांग्रेस (Congress) का फोकस 2024 के लोकसभा (Loksabha) चुनाव में जीत के लिए प्रत्येक राज्य की हर सीट पर होगा। उत्तराखंड भी उन्हीं राज्यों में से एक है। पार्टी से यहां से काफी उम्मीदें भी है। कांग्रेस की नजर पांचों विधानसभा सीटों पर तो है, लेकिन, उसके लिए पहले पार्टी के भीतर चल रहे संग्राम को जीतना जरूरी होगा। भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस (Congress) की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। ऐसे में कांग्रेस को और अधिक सकतर्कता से आगे बढ़ना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस, भाजपा को बैठे-बिठाए मुद्दे थम...

प्रदेश में व्यापक स्तर पर भाजपा चलायेगी अभियान, अगस्त माह तक के कार्यक्रम तय

Uncategorized
प्रदेश में व्यापक स्तर पर भाजपा चलायेगी अभियान, अगस्त माह तक के कार्यक्रम तय देहरादून: भाजपा शहीदों के सम्मान में राष्ट्रव्यापी “मेरा देश, मेरी माटी” और हर घर तिरंगा अभियान को प्रदेश में भी व्यापक पैमाने पर चलाने जा रही है । भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष की मौजूदगी में आज हुई प्रदेश कोर कमेटी ने अगस्त माह तक के विभिन्न महत्वपूर्ण पार्टी कार्यक्रमो का स्वरूप तय किया हैं। हरिद्वार रोड, रिस्पना पुल के पास आयोजित विभिन्न स्तर की बैठकों में संतोष ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए । प्रदेश कोर कमेटी की बैठकों में लिए निर्णयों की जानकारी मीडिया से साझा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी 13 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा अभियान” अभियान को व्यापक रूप में मनाया जाएगा । पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान “मेरा देश मेरी माटी” के ...

‘मेरा गांव मेरी सड़क’ योजना से उत्तराखंड में बनेगी 36 सड़के: मंत्री गणेश जोशी

Uncategorized
‘मेरा गांव मेरी सड़क’ योजना से उत्तराखंड में बनेगी 36 सड़के: मंत्री गणेश जोशी देहरादून: सूबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों के ग्रामीण क्षेत्रों के चंहुमुखी विकास के लिए मेरा गाँव मेरी सड़क योजना के तहत 36 सड़क योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ग्रामीण अंचलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के चंहुमुखी विकास के लिए उनमें रोजगार, स्वरोजगार एवं आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की परिधि से बाहर के संपर्क विहीन गांवों को सम्पर्कता प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। ग्राम्य विकास मंत्री ने बताया कि यदि आवश्यकता होगी तो और गांवों को सडक़ मार्ग से जोड़ने के लिए अनुपूरक बजट में धनराशि की व्यवस्था ...

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Uncategorized
प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड के विकास में उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को स्थानीय भांग के रेशे की शॉल बेडू के उत्पाद तथा नंदादेवी राजजात की परम्परागत वाद्ययंत्रो ढोल, दमाऊं, रंणसिंघा युक्त प्रतिकृति भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में सड़कों पर परिवहन के दबाव को एक अत्याधुनिक एवं ग्रीन मास रैपिड ट्रांजिट प्रणाली द्वारा कम करने और जनमानस को सुरक्षित यातायात की सुविधा उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत देहरादून मेट्रो नियो परियोजना प्रस्तावित की गई है। विस्तृत तकनीकी अध्ययन के उपरांत इस परियोजना की डी०पी०आर०, जिसमें दो कॉरिडोर्स (कुल लम्बाई 22.424 कि०मी०) तथा कुल लागत रू0 1852.74 करोड़ है, के प्रस्ताव ...

CM धामी का दिल्ली दौरा, उत्तराखंड में फिर चर्चाओं का दौर…कौन-कौन बनेगा मंत्री?

Uncategorized
CM धामी का दिल्ली दौरा, उत्तराखंड में फिर चर्चाओं का दौर…कौन-कौन बनेगा मंत्री?मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब भी दिल्ली दौरे पर जाते हैं, उत्तराखंड में चर्चाओं का बाजार गर्म हो जाता है। हर बार मंत्रीमंडल में बदलाव की बात कही जाती है। नेताओं की धड़कनें भी तेज हो जाती हैं। दायित्व बंटवारे को लेकर भी हर बार बातें होती जरूर हैं, लेकिन आज तक कोई निर्णायक फैसला नहीं हो पाया। कहा जाता है कि हाईकमान के की ओर से हरीझंडी मिल चुकी है। बस घोषणा होनी बाकी है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार दिल्ली दौरा कर रहे हैं। पिछले दो-तीन महीनों शायक चार-पांच बार दिल्ली दौरे पर जा चुके हैं। सीएम के हर दौरे पर यही चर्चाएं आम होती हैं। कभी मंत्रीमंडल में बदलाव और विस्तार की बातें, तो कभी दायित्व बंटवारे को हवा दी जाती है। यूसीसी की चर्चाएं भी लगातार हो ही रही हैं।धामी कैबिनेट में फिलहाल चार मंत्री पद खाली हैं,...

Big Breaking: चलती ट्रेन में फायरिंग, ASI समेत चार की मौत

Uncategorized
Big Breaking: चलती ट्रेन में फायरिंग, ASI समेत चार की मौतजयपुर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में गोलीबारी होने की खबर है। इस गोलीबारी में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं। घटना महाराष्ट्र के पालघर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोली RPF के जवान ने चलाई और मरने वालों में RPF के ASI समेत कुल चार लोग शामिल हैं। आरोपी RPF जवान को हिरासत में ले लिया गया है। जिस ट्रेन में गोलीबारी हुई, वह गुजरात से मुंबई जा रही थी। जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ने जब पालघर को पार किया, तभी RPF जवान ने गोलीबारी कर दी। जब ट्रेन दहीसर स्टेशन के नजदीक पहुंची तो आरोपी ट्रेन के कूदकर फरार हो गया। हालांकि बाद में मुंबई GRP ने आरोपी को हथियार समेत दबोच लिया। पश्चिमी रेलवे ने यह जानकारी दी है।Big Breaking: चलती ट्रेन में फायरिंग, ASI समेत चार की मौत...