Uncategorized

धामी कैबिनेट में लिये गये अहम फैसले, जानिए सभी 34 निर्णय विस्तार से..

Uncategorized
धामी कैबिनेट में लिये गये अहम फैसले, जानिए सभी 34 निर्णय विस्तार से.. कैबिनेट द्वारा लिये गये फैसले 1- पटेल नगर स्थित पुराने कार्यालय भवन के स्थान पर डेवलपमेंट ऑफ बिजनेस होटल संचालन के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय। पटेल नगर स्थित पुराने कार्यालय भवन के स्थान पर डेवलपमेंट ऑफ बिजनेस होटल संचालन किया जाना है। उक्त पी०पी०पी० योजना संचालन की अवधि 60 वर्ष निर्धारित की गयी तथा यदि सम्बन्धित फर्म द्वारा संतोषजनक संचालन किया जाता है, तो 30 वर्ष की अवधि को पुनः संशोधित शुल्क के अनुसार नवीनीकृत किया जा सकेगा। 60 वर्ष संचालन अवधि से कुल रू0 247.06 करोड़ की आय होगी, जबकि उक्त भवन में संचालित कार्यालय से वर्तमान तक कोई आय प्राप्त नहीं हुई है। उक्त योजना संचालन से रोजगार का सृजन भी प्राप्त होगा। 2- जॉर्ज एवरेस्ट इस्टेट मसूरी में ऐरोस्पोर्टस गतिविधियां संचालन के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा निर...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट बैठक में इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर

Uncategorized
उत्तराखंड ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट बैठक में इन बड़े फैसलों पर लगी मुहरदेहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है राज्य हित में कैबिनेट की बैठक में 33 प्रस्तावों में मोहर लगी है।जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी को पीपीपी मोड में देने का प्रस्ताव, मंत्रिमंडल ने दी हरी झंडी। विद्यालय शिक्षा विभाग में चतुर्थ वर्ग में 2364 मृतक संवर्ग के पद को आउटसोर्सिंग से भरा जाए। बीपीएल परिवार को तीन सिलेंडर में मुफ्त में देने की योजना जारी रखने को हरी झंडी। विद्युत नियामक आयोग की कुछ मुद्दों को विधानसभा में रखी को मंजूरी। उधम सिंह नगर जनपद में 7 अतिरिक्त ग्राम विकास अधिकारी की तैनाती को हरी झंडी। वित्त विभाग के वन टाइम सेटेलमेंट 2023- 24 स्कीम को कैबिनेट की मंजूरी। माल एवम सेवा अधिकर राजकीय अपीलीय पीठ को हरी झंडी। पोर्टेबल हाउस स्कीम को मिली हरी झंडी। मानसिक...

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी

Uncategorized
उत्तराखंड: मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, इन जिलों में स्कूलों की छुट्टीदेहरादून: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल में बहुत भारी बारिश का रेड अर्लट जारी किया है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी इस अवधि के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की अपील की गयी है। वहीं, चम्पावत में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 12 तक के सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को स्कूलों में अवकाश के लिए अधिकृत किया है। उत्तराखंड: पहाड़ी से कार पर गिरा पत्थर, शिक्षिका घायल, यहां का है मामला  अल्मोड़ा और नैनीताल में भी भारी बारिश को देखते हुए कल जिले के आंगनबाड़ी सहित कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इस बीच, राज...

उत्तराखंड: शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का बयान, LT शिक्षकों की सबसे बड़ी समस्या का होगा समाधान

Uncategorized
उत्तराखंड: शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का बयान, LT शिक्षकों की सबसे बड़ी समस्या का होगा समाधानअल्मोड़ा: शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन में आयोजित शिक्षक उन्नयन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के लिए अच्छा कार्य कर रहे हैं, पूरे देश में उत्तराखंड के शिक्षकों का उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए मान बढ़ा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि LT शिक्षक लंबे समय से अंतर मंडल स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द इस समस्या के समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। कहा कि हमारी सरकारी शिक्षकों की सभी समस्याओं का समाधान करने की दिशा में काम कर रही है। उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की स...

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की समीक्षा, दिए ये निर्देश

Uncategorized
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की समीक्षा, दिए ये निर्देशDehradun : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में गुरूवार को सशक्त उत्तराखण्ड @ 25 के लक्ष्यों की प्राप्ति के संबंध में ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज विभाग की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इन विभागों द्वारा तैयार की गई अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन योजनाओं के तहत केन्द्रांश एवं राज्यांश क्रमशः 90 और 10 के अनुपात में हैं, उनकी यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर प्रस्ताव केन्द्र सरकार को जल्द भेजने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। केन्द्रीय प्रायोजित योजनाओं में शासन स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि केन्द्रांश एवं राज्यांश क्रमशः 90 और 10 के अनुपात की यदि कोई योजनाएं 2020 से पूर्व की लंबित...

उत्तराखंड : कावंड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, CCTV कैमरों से नजर…

Uncategorized
उत्तराखंड : कावंड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, CCTV कैमरों से नजर…हरिद्वार में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून-व्यवस्था वी. मुरूगेशन ओर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने रुड़की से होते हुये हरकी पैड़ी तक शिव भक्त कावंड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की।  हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के दौरान जैसे ही हेलीकाप्टर हरकीपैड़ी पर पहुंचा, कांवड़ियों की हर-हर महादेव, बम-बम भोले की गूंज से पूरी हरकी पैड़ी गूंज उठी। कांवड़ियों ने सरकार के इस कदम की सराहना की। वहीं, कांवड़ मेले की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षाबलों के अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। नीलकंठ-लक्ष्मणझूला कांवड़-मेला क्षेत्र में 92 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे निगरानी की जा रही है। मेला कंट्रोल 24 घंटे काम कर रहा है। पौड़ी जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श...

उत्तराखंड: प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों को स्कूल में छुट्टी घोषित करने का अधिकार, आदेश जारी!

Uncategorized
उत्तराखंड: प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों को स्कूल में छुट्टी घोषित करने का अधिकार, आदेश जारी!चम्पावत: चंपावत जिले में अब स्कूलों में छुट्टी का अधिकार प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों को दे दिया गया है। जिला अधिकारी ने यह फैसला भारी बारिश के चलते लिया है। इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि लगातार बारिश को देखते हुए जिला अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिले के ऐसे स्थान जहां पर नदी, नाले, गाड़, गधेरे और संवेदनशील क्षेत्रों के समीप स्थित राजकीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसे प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक भारी वर्षा की चेतावनी या लगातार हो रही बारिश के कारण आवश्यकतानुसार अपने विद्यालय में अवकाश घोषित करने हेतु अधिकृत होंगे। साथ ही वह यह भी सुनिश्चित करेंगे कि वर्षा के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि ना होने पाए। इसके...

कृषि एवम् उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

Uncategorized
कृषि एवम् उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था  श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट  कृषि मंत्री के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड आॅरगैनिक कमोडिटी बोर्ड के पदाधिकारी जल्द ही श्री दरबार साहिब आकर करेंगे भेंट  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं की सराहना की, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को बताया प्रदेश सरकार का मजबूत स्वास्थ्य सहयोगी देहरादून। कृषि एवम् उद्यान मंत्री, उत्तराखण्ड गणेश जोशी ने मंगलवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश की विकास योजनाओं के बारे में बातचीत की। श्री गुुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से जैविक खेती पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों व उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर दोनों के मध्य विस्तार से चर्चा हुई। विभागीय मंत्री ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को...

उत्तराखंड : आज से शुरू हो रहा भोलेनाथ की पूजा का पावन माह सावन, बना खास संयोग, ऐसे करें पूजा

Uncategorized
उत्तराखंड : आज से शुरू हो रहा भोलेनाथ की पूजा का पावन माह सावन, बना खास संयोग, ऐसे करें पूजाHaridwar : भगवान आशुतोष भोले शंकर की पूजा का खास सावन माह (saawan) आज से शुरू हो गया है। सावन 31 अगस्त तक रहेगा। मलमास के चलते इस बार सावन माह 58 दिनों को का होगा। यह संयोग 19 सालों बाद बना है। जबकि, संक्रांति से सावन माह मनाने वाले उत्तराखंड के अधिकांश लोगों का सावन 17 जुलाई से शुरू होगा।  हिंदू मान्यताओं के अनुसार सावन या श्रावण महीने में जो व्यक्ति भगवान शिव की पूजा करता है, उसकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सुयोग्य वर प्राप्ति का भी आशीर्वाद मिलने की मान्यता है। मैदानी क्षेत्रों में पूर्णिमा से पूर्णिमा तक सावन (sharawan)  मनाया जाता है। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में पहला सोमवार 10 अगस्त, दूसरा 17 (मलमास शुरू मध्य रात्रि), तीसरा 24, चौथा 31, पांचवां सात अगस्त, छठा 14 अगस्त, सातवां 21, जबकि आठवां सोम...

उत्तराखंड: कल दिनभर चलती रही IAS डॉक्टर सौरभ गहरवार के इस्तीफे की चर्चा, आज संभाल लिया चार्ज

Uncategorized
उत्तराखंड: कल दिनभर चलती रही IAS डॉक्टर सौरभ गहरवार के इस्तीफे की चर्चा, आज संभाल लिया चार्जरुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में कल दिन भर डॉक्टर से IAS बने डॉ. सौरभ गहरवार के इस्तीफे की चर्चाएं चलती रही। खूब ब्रेकिंग न्यूज़ चलाई गई, लेकिन कहीं से भी इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। शाम होते-होते IAS सौरभ गहरवार ने भी इस बात की पुष्टि कर दी कि उन्होंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। खास बात ये है कि इधर उनके इस्तीफे की चर्चाएं जोरों पर थी।  इधर उन्होंने आज रुद्रप्रयाग के DM के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया और अपनी प्राथमिकताएं बताकर अधिकारियों को सख्त संदेश भी दिया कि काम में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं जाएगी। जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने जनपद रुद्रप्रयाग के 27वें जिलाधिकारी के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। DM डाॅ. सौरभ गहरवार...