उत्तराखंड: मौसम विभाग का अलर्ट, सरकार ने अधिकारियों को जारी किए निर्देश
उत्तराखंड: मौसम विभाग का अलर्ट, सरकार ने अधिकारियों को जारी किए निर्देशदेहरादून: प्रदेशभर में पिछले लगभग 24 घंटों से लगातार बारिश जारी है, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग की ओर अलर्ट भी जारी किया गया है। इसको देखते हुए सरकार ने अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी अधिकारी मौके पर तैनात रहें, जिससे किसी भी आपदा की स्थिति से निपटा जा सके।
निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 9.07.2023 के प्रातः 11:00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 09.07.2023 को राज्य के उत्तरकाशी, टिहरी एवं देहरादून जनपदों और दिनांक 11.07.2023 से दिनांक 12.07.2023 तक राज्य के चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन...
