Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
उत्तराखंड : फर्जी दरोगाओं का क्या होगा? विजिलेंस ने सौंपी रिपोर्ट

उत्तराखंड : फर्जी दरोगाओं का क्या होगा? विजिलेंस ने सौंपी रिपोर्ट

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: विजिलेंस ने फर्जी ढंग से दरोगा की नौकरी करने वालों की रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। अब शासन को तय करना है कि इनके साथ क्या किया जाएगा? पहले ही पिछले एक साल से 20 दरोगा सस्पेंड चल रहे हैं। विजिलेंस की रिपोर्ट के बाद हाकम गैंग के इन दरोगाओं के भविष्ट पर तलवार लटक गई है। अगर शासन ने सख्ती दिखाई तो इनको जेल की सलाखों के पीछे भी जाना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि जल्द सतर्कता समिति की बैठक में इन दरोगाओं के खिलाफ मुकदमे या अन्य कार्रवाई पर फैसला किया जाना है। मई 2022 में एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा धांधली की जांच शुरू की थी। इस जांच में कई आरोपियों और नकल माफिया को गिरफ्तार भी किया गया। इस बीच पहले कुछ और भर्तियों में धांधली की बात सामने आई। पता चला कि 2015 में हुई दरोगा सीधी भर्ती परीक्षा में भी बड़े पैमाने पर धांधली हुई थी। मामले की खुलासा तब हुआ था जब नकल माफिया हाकम...
UKSSSC 1,010 पदों पर कराएगा भर्ती परीक्षाएं, 11 फरवरी को होगा ये एग्जाम

UKSSSC 1,010 पदों पर कराएगा भर्ती परीक्षाएं, 11 फरवरी को होगा ये एग्जाम

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) 1010 पदों के लिए छह भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगा। सबसे पहले पशुधन प्रसार अधिकारी अथवा निरीक्षक के 136 पदों के लिए 11 फरवरी को लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद व्यायाम प्रशिक्षक के 56 पदों के लिए 25 फरवरी को परीक्षा होगी।सहायक अध्यापक (एलटी) के 657 पदों के लिए 10 मार्च को परीक्षा होगी। लोक निर्माण विभाग में अमीन के 88 पदों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि सात फरवरी तक निर्धारित है। इसके बाद परीक्षा की तिथि जारी की जाएगी। इसके अलावा युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षा दल विभाग व डा. आरएस टोलिया प्रशासन अकादमी नैनीताल के व्यायाम प्रशिक्षकों के 60 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। 11 फरवरी तक आवेदन मांगे गए हैं। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी। इससे पहले इन पदों पर मनोनीत प्रक्रिया अपनाई जाती थी। UKSSSC के सचिव एसएस रावत ने बताय...
मौसम ने विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम ने विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड हलचल
Dehardun : मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने से पारे में गिरावट दर्ज की गई है जिस वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। मैदान से लेकर पहाड़ी इलाकों में ठंड बरकरार है।मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। हालांकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरा छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार और बुधवार को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के लिए बारिश और हिमपात होने की आशंका जताई है। रविवार को राजधानी देहरादून में सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में हल्की धूप के साथ दिनभर बादल मंडराते रहे। इसके साथ ही सर्द हवा चलने से ठंड बढ़ गई। देहरादून में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। बता दें मैदान...
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने महिलाओं संग साझा की बचपन की यादें

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने महिलाओं संग साझा की बचपन की यादें

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग के दौरान महिलाओं संग बनाया चौलाई से तैयार महाप्रसाद पिछली यात्रा के दौरान करीब 70 लाख रुपए से ज्यादा का किया था कारोबार, इस वर्ष दो करोड़ का है लक्ष्यरुद्रप्रयाग: शक्ति वंदन महोत्सव के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग में आयोजित ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न महिला समूहों के साथ विभिन्न क्रियाकलाप कर स्थानीय संस्कृति को जाना। श्री केदारनाथ धाम में एनआरएलएम के तहत काली माता स्वयं सहायता समूह एवं देवी धार स्वयं सहायता समूह के साथ महा प्रसाद बनाते हुए मुख्यमंत्री ने अपने बचपन की यादें उनसे साझा की। हाथ से महाप्रसाद बनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बचपन में घर के कार्यों में खूब हाथ बटाया है। बचपन में वो त्योहारों के समय अपनी माता के साथ स्थानीय पकवान बनाने में खूब सहयोग करते थे। वह...
उड़ने के लिए भी लेनी पड़ती है मोदी जी की परमिशन: खरगे

उड़ने के लिए भी लेनी पड़ती है मोदी जी की परमिशन: खरगे

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने BJP पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि अब तो उड़ने के लिए भी पीएम मोदी की अनुमति लेनी पड़ती है। देहरादून पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। बन्नू स्कूल ग्राउंड में खरगे के स्वागत के लिए पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ ही कार्यकर्ता व समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सबसे पहले देरी से पहुंचने के लिए जनता से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि देरी इसलिए हुई क्योंकि आजकल उड़ने के लिए भी मोदीजी की परमिशन लेनी पड़ती है। फिर हेलिकॉप्टर में चढ़ने, उतरने, हेलिकॉप्टर लैंडिंग में भी उनकी परमिशन लेनी पड़ती है। वो हम सबको सताते हैं। ताकि लोग लंबा इंतजार करके हमारे भाषण के समय चले जाएं। हमें ऐसी सरकार को हटाना है। आप उत्तराखंड के लोग हिम्मत वाले हैं। पूरे देश ...
हुंकार रैली : देहरादून के बाद मूल निवास के लिए हल्द्वानी में सड़कों पर उतरे लोग

हुंकार रैली : देहरादून के बाद मूल निवास के लिए हल्द्वानी में सड़कों पर उतरे लोग

उत्तराखंड हलचल
हल्द्वानी: मूल निवास को लेकर पिछले दिनों राजधानी देहरादून में हुंकार रैली का आयोजन किया गया था। अब हल्द्वानी में भी बड़ी संख्या में लागे मूल निवास स्वाभिमान रैली में उमड़े। मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के बैनर तले हल्द्वानी में मूल निवास स्वाभिमान महारैली निकाली गई, जिसमें कई संगठनों ने हिस्सा लिया। लोगों को कहना है कि अगर हम आज नहीं जागे तो कल जागने का मौका नहीं मिलेगा और बाहरी लोग हम पर राज करेंगे। उत्तराखंड में मूल निवास कानून लागू करने और इसकी कट ऑफ डेट 26 जनवरी 1950 घोषित किए जाने और प्रदेश में सशक्त भू-कानून लागू किए जाने जैसे मुद्दों को लेकर उत्तराखंड मूल निवास स्वाभिमान महारैली निकाली गई है। इस दौरान युवाओं समेत तमाम सामाजिक और राजनीतिक संगठन बुद्ध पार्क में जुटे। हल्द्वानी की रैली में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे...
उत्तराखंड :  कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक की BJP में घर वापसी, ये नेता भी थाम सकते हैं ‘कमल’

उत्तराखंड : कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक की BJP में घर वापसी, ये नेता भी थाम सकते हैं ‘कमल’

उत्तराखंड हलचल
  देहरादून:एक तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मलेन की तैयारियों में जुटी रही। दूसरी तरफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के देहरादून पहुंचने से पहले भाजपा ने कांग्रेस को झटका देने का प्लान तैयार कर लिया, जिसकी कांग्रेस को कानों.कान खबर तक नहीं लगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के देहरादून पहुंचते ही कांग्रेस को एक बड़ा झटका लग सकता है। बताया जा रहा है कि एक पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता शैलेन्द्र रावत व पूर्व कैबिनेट मंत्री के पुत्र राजीव कंडारी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी जिले से जुड़े कांग्रेस के पूर्व विधायक की भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा है।कोटद्वार से पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत आज फिर से भाजपा में शामिल होंगे। 2007 में कोटद्वार विधानसभा से भाजपा के टिकट पर जीते शैलेन्द्र रावत 2012 के बाद में कांग्रेस में चले गए...
उत्तराखंड : 117 मदरसों में पढ़ाई जाएगी श्रीराम की कथा

उत्तराखंड : 117 मदरसों में पढ़ाई जाएगी श्रीराम की कथा

उत्तराखंड हलचल
  देहरादून: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अधीन संचालित 117 मदरसों में भी श्रीराम की कथा पढ़ाई जाएगी। वक्फ बोर्ड इसी सत्र से मदरसों के पाठ्यक्रम में यह बदलाव करने जा रहा है। पाठ्यक्रम संचालन को लेकर वक्फ बोर्ड की ओर से मदरसा प्रबंधकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।प्रदेश में 415 मदरसे संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें से 117 उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अधीन संचालित हैं। वक्फ की ओर से चार मदरसों को माडर्न मदरसा बनाने का निर्णय पूर्व में लिया जा चुका है। इनमें देहरादून, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल के मदरसे शामिल हैं। इन मदरसों में एनसीईआरटी की पुस्तकें इसी सत्र से लागू की जाएंगी। पाठ्यक्रम में संस्कृत विषय को प्राथमिकता दी गई है। अब वक्फ बोर्ड ने रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सभी मदरसों में श्रीराम कथा पाठ्यक्रम में शामिल करने का नि...
EPFO के इस बड़े फैसले ने करोड़ों कर्मचरियों को दिया झटका

EPFO के इस बड़े फैसले ने करोड़ों कर्मचरियों को दिया झटका

उत्तराखंड हलचल
दिल्ली: अगर आप प्राइवेट या सरकारी कर्मचारी है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। रिटायरमेंट फंड रेगुलेटर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees’ Provident Fund Organisation) EPFO ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सभी कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया।दरअसल, EPFO ने आधार कार्ड को डेट ऑफ बर्थ प्रूफ (Date of Birth) की डॉक्‍यूमेंट लिस्‍ट से बाहर कर दिया है। EPFO के अनुसार, अब जन्म तिथि के प्रूफ के रूप में ‘आधार’ को वैलिड डॉक्यूमेंट नहीं माना जाएगा। EPFO ने एक सर्कुलर भी जारी किया है। जिसमें कहा, ‘आधार’ को वैलिड डॉक्यूमेंट की लिस्ट से हटाने का निर्णय भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई (UIDAI) के निर्देश के बाद लिया गया है। सर्कुलर में ईपीएफओ ने कहा कि आधार कार्ड, जिसे कई लाभार्थियों द्वारा डेट ऑफ बर्थ प्रूफ माना जा रहा था अब मुख्य रूप से एक आइडेंटिटी वेरिफिकेशन टूल है, न कि बर्थ प्रूफ। तो आ...
उत्तराखंड : शारीरिक दक्षता परीक्षा का शेड्यूल जारी, पढ़ें पूरी डिटेल

उत्तराखंड : शारीरिक दक्षता परीक्षा का शेड्यूल जारी, पढ़ें पूरी डिटेल

उत्तराखंड हलचल
देहरादूनः उत्तराखंड लोक सेवा आयोग सम्मिलित राज्य सिविल अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के तहत आबकारी निरीक्षक और उप कारापाल के लिए शारीरिक मानक परीक्षा 30 जनवरी से होगी। आयोग ने इसके लिए प्रवेशपत्र जारी कर दिए हैं।आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, 30, 31 जनवरी और एक फरवरी को सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र हरिद्वार में यह परीक्षा होगी। पहले दो दिन पुरुष अभ्यर्थियों और तीसरे दिन यानी एक फरवरी को महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। परीक्षा के तहत पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ऊंचाई व सीने की माप, जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए ऊंचाई व वजन का परीक्षण किया जाएगा। स्नातक स्तरीय की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने छात्रावास अधीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकार, ग्राम विकास अधिकारी, मैट्रन केयर सह हॉस्टल इंचार्ज, सहायक चकबंदी अधिकारी, सहायक प्रबंधक उद्योग, सहायक समाज कल्य...