Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
दुःखद खबर : मेजर, कर्नल और DSP समेत तीन अधिकारी शहीद, दो जवान लापता

दुःखद खबर : मेजर, कर्नल और DSP समेत तीन अधिकारी शहीद, दो जवान लापता

देश—विदेश
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल, मेजर सहित तीन अफसर शहीद हो गए हैं। कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष, जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद तीनों शहीद हो गए। उन्होंने बताया कि भट की जान ज्यादा खून बहने से हुई है। मुठभेड़ में सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, बटालियन कमांडिंग मेजर आशीष धोनैक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के DSP हुमायूं भट शहीद हो गए. हमारे वीर सपूतों की शहादत से पूरा देश गमगीन है. अनंतनाग में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोली चला दी. सेना और पुलिस अब दोनों पाकिस्तानी आतंकवादियों के सफाए के लिए ऑपरेशन चला रही है, जो उनके मारे जाने तक जारी रहेगा. हालांकि मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और राजौरी में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के ब...
हिंदी दिवस पर विशेष: क्यों मनाते हैं हिंदी दिवस, जानें इतिहास

हिंदी दिवस पर विशेष: क्यों मनाते हैं हिंदी दिवस, जानें इतिहास

उत्तराखंड हलचल
हिंदी दिवस पर विशेष: क्यों मनाते हैं हिंदी दिवस, जानें इतिहासहिंदी भाषा दुनिया की प्रमुख भाषाओं में से एक है। हिंदी को भारत की पहचान के तौर पर भी देखा जा सकता है। हालांकि भारत समेत कई अन्य देशों में हिंदी भाषा बोली जाती है। विदेशों में बसे भारतीयों को हिंदी भाषा एक दूसरे से जोड़ने का काम करती है। हिंदी की भूमिका और महत्व काफी गहरा है। इस कारण साल में दो बार हिंदी दिवस मनाया जाता है। साल में दो बार मनाए जाने वाले हिंदी दिवस में पहला जनवरी महीने में मनाते हैं और दूसरा सितंबर महीने में। भारत में हिंदी दिवस के लिए एक खास दिन तय है। भारत में 22 भाषाएं और उनकी 72507 लिपी हैं। एक देश में इतनी सारी भाषाओं और विविधताओं के बीच हिंदी वह भाषा है जो हिंदुस्तान को जोड़ती है। भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। सभी राज्यों में बसे जनमानस को हिंदी के महत्व से जागरूक करने और इसके प्रचार-प्रसार ...
अपर मुख्य सचिव ने की पीएम मोदी के आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

अपर मुख्य सचिव ने की पीएम मोदी के आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

देहरादून
देहरादून: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। एसीएस राधा रतूड़ी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अक्टूबर माह में होने वाला पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम राज्य के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन तथा सेना, आईटीबीपी, बीआरओ, पुलिस , परिवहन विभाग, केन्द्रीय संचार एजेंसियों व अन्य सम्बन्धित विभागों को प्रभावी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। एसीएस ने बीआरओ (बार्डर रोड ऑगनाइजेशन) तथा लोक निर्माण विभाग को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मार्गो की व्यवस्था को समयबद्धता से दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम में जोलिंग कोंग व आगे के उच्च दुर्गम स्थलों में सुचारू सोलर विद्युत आपूर्...
ट्रांसफर : IPS अजय सिंह बने देहरादून के नए SSP

ट्रांसफर : IPS अजय सिंह बने देहरादून के नए SSP

देहरादून
देहरादून: उत्तराखंड शासन ने कई IPS के ट्रांसफर कर दिए हैं। इनमें सबसे बड़ा बदलाव राजधानी देहरादून को लेकर देखने को मिला। देहरादून के SSP को बदल दिया गया है। देहरादून का नया SSP तेजतर्रार तरह IPS अधिकारी अजय सिंह को बनाया गया है। अजय सिंह को कुछ समय पहले ही STF के SSP पद से हरिद्वार का SSP बनाया गया था, जहां उन्होंने कुछ ही समय में शानदार काम कर दिखाया।...
अगले महीने पिथौरागढ़ आएंगे PM मोदी, तैयारियां में जुटी सरकार

अगले महीने पिथौरागढ़ आएंगे PM मोदी, तैयारियां में जुटी सरकार

देहरादून
देहरादून: अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। SCS राधा रतूड़ी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अक्टूबर माह में होने वाला पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम राज्य के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, सेना, ITBP, BRO, पुलिस, परिवहन विभाग, केन्द्रीय संचार एजेंसियों व अन्य सम्बन्धित विभागों को प्रभावी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। ACS ने BRO (बार्डर रोड ऑगनाइजेशन) और लोक निर्माण विभाग को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मार्गो की व्यवस्था को समयबद्धता से दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम में जोलिंग कोंग व आगे के उच्च दुर्गम स्थलों में सुचारू सोलर विद्युत आपूर्ति हेतु उर...
CM धामी ने 17 व्यक्तियों और संस्थाओं को SDG गोलकीपर अवार्ड

CM धामी ने 17 व्यक्तियों और संस्थाओं को SDG गोलकीपर अवार्ड

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सुभाष रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में 17 व्यक्तियों और संस्थाओं को एसडीजी गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित किया। जिसमें 12 संस्थाओं एवं 05 लोगों को व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वर्ष 2030 तक सत्त विकास लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए जनपदों में प्रतियोगिता की भावना के दृष्टिगत इस वर्ष से ‘‘एस0डी0जी0 एचीवर ट्रॉफी’’ प्रदान की जायेगी जिसमें सभी 13 जनपदों के विजेता एवं उपविजेता घोषित किये जायेंगे। एस.डी.जी. को पंचायत स्तर तक क्रियान्वित करने के लिए वर्ष 2030 तक 17 सितम्बर से 23 सितम्बर तक एस.डी.जी सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा। जिसमें सभी विकासखण्डों, पंचायतों विद्यालयों, जनपदों एवं राज्य स्तर पर कार्यशालाएं, जन जागरूकता कार्यक्रम, वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा ...
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट : लंदन में होगा पहला रोड-शो, धामी सरकार ने झोंकी ताकत

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट : लंदन में होगा पहला रोड-शो, धामी सरकार ने झोंकी ताकत

देहरादून
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संकल्प रंग ला रहा है। विदेशी निवेशक भी उत्तराखंड में निवेश करने में खासी रुचि दिखा रहे हैं। धामी सरकार ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन के माध्यम से ढाई लाख करोड़ का लक्ष्य रखा है। निवेशकों की सुविधा के लिए उनके सुझावों पर नीतियों का सरलीकरण करने के साथ ही 28 नई नीतियां भी बनाई हैं। इसके अलावा कई अन्य जरूरी ढांचागत सुविधाएं भी सरकार देने जा रही है। 8-9 दिसंबर को देहरादून में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सरकार पूरी तरह जुट गई है। 14 सितंबर को दिल्ली में कर्टेन रेजर से आगाज होगा। रोड शो के माध्यम से निवेशकों को उत्तराखंड में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। विदेशी निवेशकों को उत्तराखंड में अधिकाधिक निवेश के लिए आकर्षित करने की खातिर कई देशों में रोड शो होंगे। पहला अंतराष्ट्रीय रोड-शो 25 से 28 सितंबर तक लन्दन में होगा। इस मौके ...
उत्तरकाशी: पुरोला में आयुष्मान भवः सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ

उत्तरकाशी: पुरोला में आयुष्मान भवः सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ

उत्तरकाशी
पुरोला: आयुष्मान भवः सेवा पखवाड़ा का आज उत्तरकाशी जिले में शुभारंभ हो गया है। इसके तहत जहां जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी अभिषेक रुहोला ने शुभारंभ किया। वहीं, जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों में भी अभियान के तहत आयोजन किए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरोला में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रीता पंवार ने किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ फार्मासिस्ट देश के ख्यातिलब्ध साहित्यकार महावीर रवांल्टा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों को रक्तदान करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज भी समाज में रक्तदान को लेकर भ्रांतियां पूरी तरह से दूर नहीं हुई हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। ब्लॉक प्रमुख ने सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कई...
टूट सकता है यहां प्राइमरी टीचर बनने का सपना, सामने आई बड़ी अपडेट

टूट सकता है यहां प्राइमरी टीचर बनने का सपना, सामने आई बड़ी अपडेट

देश—विदेश
अगर आपने भी क्रेंदीय विद्यालय (Center school) में प्राइमरी टीचर की नौकरी के लिए आवेदन किया है, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने प्राइमरी टीचर की नौकरी के अलए पूर्व से तय योग्यता में बदलाव कर दिया है। इस बदलाव से कई अभ्यर्थियों के सपने टूट सकते हैं। देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में प्राइमरी टीचर (PRT) की सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों और हाल ही में विज्ञापन संख्या 16/2022 के माध्यम से PRT पदों के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के केंद्रीय विद्यालयों में प्राइमरी टीचर की भर्ती के लिए जरूरी न्यूनतम योग्यता को लेकर एक नोटिस जारी किया है, जिसके अनुसार बीएड डिग्री के साथ आवेदन किए उम्मीदवारों डीएलएड का सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा मंगलवार, 12 सितंबर 2023 को जारी आधिकारिक सूचना के अन...
उत्तराखंड : यहां खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत

उत्तराखंड : यहां खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत

टिहरी गढ़वाल
  टिहरी: टिहरी जिले के तहसील नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत हिंडोलाखाल-नीरगड्डू मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए. जबकि दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वाहन ऋषिकेश से आगरखाल की ओर जा रहा था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि कखुर के पास सड़क से नीचे खाई में गिरने से दुघर्टनाग्रस्त हो गई। वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। चार लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जबकि दो लोगों को नरेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया। बताया कि एम्स से मिली जानकारी के अनुसार दो घायलों बबलू उर्फ संजीत एवं दिलबर की मौत हो गई है।अन्य सभी घायल ठीक हैं। वाहन सवार दिलबर पुत्र ज्ञान सिंह ( 35 वर्ष) निवासी ग्राम कोथली कुसराणी ,नरेंद्र नगर। शीला पत्नी दिलबर (30 वर्ष) पता उपरोक्त। आरव पुत्र दिलबर (6 वर्ष) शिवांशी पुत्री दिलबर (4 वर्ष) बबलू उर्फ संजीत पुत्र रणजीत...