Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की उत्तराखंड में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक की अध्यक्षता

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की उत्तराखंड में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक की अध्यक्षता

उत्तराखंड हलचल
मध्‍य क्षेत्रीय परिषद में शामिल राज्‍य देश में कृषि, पशुपालन, अनाज उत्पादन, खनन, जल आपूर्ति और पर्यटन का प्रमुख केन्‍द्र हैं, इन राज्यों के बिना जलापूर्ति की कल्पना ही नहीं की जा सकतीटिहरी: केन्द्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड के नरेन्द्र नगर में मध्‍य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शामिल हुए। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया। बैठक में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और केन्द्रीय गृह सचिव, अंतर राज्य परिषद सचिवालय की सचिव, सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव और राज्य सरकारों तथा केंद्रीय मंत्रालयों एवं विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आह...

उत्तराखंड : UKPSC ने समूह “ग” के 645 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से करें आवेदन

उत्तराखंड हलचल
उत्तरखंड लोक सेवा आयोग ने बंपर भर्तियां निकाली हैं। समूह ग के पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। विज्ञापन संख्या A-2 / DR (AHA)/S-1/2023- 24 के माध्यम से कृषि / उद्यान / पशुपालन विभाग के अंतर्गत समूह ‘ग’ के कुल 645 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु विज्ञापन की शर्तानुसार पात्र अभ्यर्थियों से आयोग की वेबसाईट www.psc.uk.gov.in पर दिनांक 07 अक्टूबर, 2023 से ऑनलाईन आवेदन-पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं। ऑनलाईन आवेदन-पत्र भरने की अन्तिम तिथि 27 अक्टूबर, 2023 (शुक्रवार) है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने से पूर्व आयोग की वेबसाईट पर प्रसारित विज्ञापन में वर्णित समस्त शर्तों / निर्देशों का भली-भाँति अवलोकन अवश्य कर लें।उत्तराखंड : UKPSC ने समूह “ग” के 645 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से करें आवेदन...
स्कूल में घुसा गुलदार, शिक्षिका ने हिम्मत और सूझबूझ से बच्चों को बचाया

स्कूल में घुसा गुलदार, शिक्षिका ने हिम्मत और सूझबूझ से बच्चों को बचाया

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार: हरिद्वार स्थिति भारती हैवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL) क्षेत्र के एक स्कूल में गुलदार घुस आया, जिसे देख बच्चों ने खूब शोर मचाया। बच्चों को पढ़ा रही शिक्षिका ने हिम्मत के साथ ही सूझबूझ का दिखाई और बच्चों को सुरक्षित बचा लिया। जानकारी के अनुसार भेल क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेक्टर एक में स्कूल के परिसर में गुलदार देखने पर क्लास में छात्र-छात्राओं ने हल्ला मचा दिया। शोर सुनकर सुन कर शिक्षिका सुनीता रानी ने तेजी से सभी कक्षाओं के दरवाजे बंद कर दिए। स्कूल की प्रधानाध्यापिका माहेश्वरी शाह और शिक्षिका सुनीता रानी ने वन विभाग की टीम इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम, रानीपुर कोतवाली से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लेकिन, गुलदार वहां से जो चुका था। जिस वक्त यह घटना हुई स्कूल में लगभग 60 से 65 स्टूडेंट्स पड़ रहे थे। गुलदार के स्कूल में घुसने की घटना के कुछ देर बाद ही स्क...
49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस, ऐसे टूटेगी ड्रग्स सप्लाई चेन

49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस, ऐसे टूटेगी ड्रग्स सप्लाई चेन

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस के द्वितीय सत्र में नारकोटिक्स: एक अभूतपूर्व दृष्टिकोण (Narcotics : A Game Changing Approach) पर हुई चर्चा में महेश कुमार अग्रवाल, IPS, ADGP, Crime & Enforcement, Chennai ने नारकोटिक्स एवं ड्रग्स पैडलर्स के नेटवर्क एवं उन पर की गयी कार्यवाही के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने कहा कि ड्रग्स की मांग में कमी लाकर सप्लाई को कंट्रोल किया जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि सभी हितधारकों को ड्रग्स के विरूद्ध अभियान में एक मंच पर आकर विशेष अभियान चलाने की आवश्यकता है। SD जम्बोद्कर, IRS, DD (Ops) ने ड्रग्स ट्रैफिकिंग पर विस्तार पूवर्क अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि ड्रग्स तस्कर विभिन्न नए तरीकों जैसे सोशल मीडिया, ड्रोन, डार्क वेब, कोरियर सर्विस का उपयोग कर नेटवर्क को बढ़ रहे हैं। ड्रग्स पैडर्ल्स पर प्रभावी रोकथाम के लिए एक विशेष का...
उत्तराखंड में होम बार का पहला लाइसेंस जारी!

उत्तराखंड में होम बार का पहला लाइसेंस जारी!

देहरादून
देहरादून: एक तरफ सरकार ड्रग्स फ्री देवभूमि की बात कर रही है तो दूसरी ओर शराब को बढ़ावा दे रही है। शराब भी नशा ही है और इस नशे में लोगोंा की पीढ़ियां तक बर्बाद हो गई। बावजूद सरकार मुनाफा कमाने के चक्कर में अपने ही नागरिरकों को नशे की गर्त में धकलने का काम कर रही है। सवाल यह है कि जब ड्रग्स फ्री देवभूमि की बात हो सकती तो फिर शराब मुक्त देवभूमि क्यों नहीं हो सकती? प्रदेश में घरेलू बार लाइसेंस जारी किया गया है। इस बार की शराब नीति में व्यवस्था की गई थी। घर के लिए बार लाइसेंस लेने के लिए संबंधित को 12 हजार रुपए लाइसेंस फीस देनी होगी। हर वर्ष लाइसेंस का नवीनीकरण कराना होगा। राज्य सरकार ने ‘होम मिनी बार लाइसेंस नीति’ को मंजूरी दे दी है। कुछ शर्तों के साथ इच्छुक लोगों को होम बार लाइसेंस मिलेगा। जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान ने बताया कि अभी तक एक लाइसेंस के लिए आवेदन आया था। इसे जारी कर दिया गया ...
त्यौहारों से पहले मिलावटखोरों के खिलाफ शुरू होगा विशेष अभियान

त्यौहारों से पहले मिलावटखोरों के खिलाफ शुरू होगा विशेष अभियान

उत्तराखंड हलचल
आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ आर राजेश कुमार ने जारी किए कड़े निर्देश देहरादून: आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड डा. आर. राजेश कुमार के मार्गदर्शन में आगामी त्योहारी सीजन नवरात्र, दीपावली आदि के दौरान आम जनमानस द्वारा प्रमुखतय् प्रयोग में लाये जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने व इनमें मिलावट की संभावना के दृष्टिगत पूर्व से ही विभागीय कार्ययोजना तैयार की जा रही है, जिसमें सर्विलांस नमूना संग्रहण, विधिक नमूनों का संग्रहण व त्वरित जांच, खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण आदि घटक प्रमुख रूप से शामिल किये गये हैं। साथ ही मोबाईल फूड टेस्टिंग के माध्यम से खाद्य पदार्थों की त्वरित जांच व उपभोक्ताओं को घरेलु तरीकों से मिलावट की जांच के संबध में जागरूक भी किया जायेगा। एफ0एस0एस0ए0आई0 भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य हेतु वर्ष 2023-24 वर्ष 2024-25 तैयार क...
नौकरी : 323 पदों पर निकली भर्ती, ना फॉर्म भरने की झंझट, ना एग्जाम देने की टेंशन, इंटरव्यू से होगा सलेक्शन

नौकरी : 323 पदों पर निकली भर्ती, ना फॉर्म भरने की झंझट, ना एग्जाम देने की टेंशन, इंटरव्यू से होगा सलेक्शन

उत्तराखंड हलचल
अगर आपको भी नौकरी तलाश है तो एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIATSL) में  कई पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए सलेक्शन सीधे इंटरव्यू के जरिए होगा। जूनियर ऑफिसर, रैंप सर्विस एक्जीक्यूटिव, यूटिलिटी एजेंट-रैंप ड्राइवर,अपरेंटिस और हैंडीमैन/हैंडीवुमन जैसी विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के बारे में जानकारी कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया वॉक इन इंटरव्यू के जरिए 17 से 19 अक्तूबर तक चलेगी। रिक्तियों का विवरण एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में एक निश्चित अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर 323 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये भर्तियां कोचीन में कालीकट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, केरल के लिए हैं। पदों का विवरणजूनियर ऑफिसर-तकनीकी – 05 पद। रैंप सर्विस एक्जीक्यूटिव, यूटिलिटी एजेंट और रैंप ड्राइवर – 39 पद। अप्रेंटिस/हैंडीवु...
उत्तराखंड में आगनबाड़ी के लिए नए भवनों की मिली स्वीकृति, जानिए किस जनपद में कितने भवन हुए स्वीकृत..

उत्तराखंड में आगनबाड़ी के लिए नए भवनों की मिली स्वीकृति, जानिए किस जनपद में कितने भवन हुए स्वीकृत..

उत्तराखंड हलचल
 देहरादून।  प्रदेश के लिए बड़ी खुशखबरी की बात है कि राज्य में नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है जिसके तहत 3940 भवनों का जल्द निर्माण किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में जो नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की स्वीकृति मिली है इनके लिए धनराशि भी प्राप्त हो चुकी है जिनका जल्द निर्माण करते हुए इन्हें जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री व  मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में राज्य सरकार के लिए कई सौगाते मिल रही हैं। कहा कि हमारे आंगनबाड़ी भवन जो वर्तमान में संचालित हैं लेकिन नए केंद्रों की जरूरत भी पड़ रही थी जिसके क्रम में विभाग द्वारा नए केंद्रों के निर्माण के लिए पत्राचार किया गया था। आज हमे नए कुल 3940 केंद्रों के निर्माण की स्वीकृति के साथ ही इ...
इन्वेस्टर्स समिट से पहले सिडकुल में सीएम धामी की बड़ी कार्रवाई, दो अधिकारियों के निलंबन का आदेश जारी

इन्वेस्टर्स समिट से पहले सिडकुल में सीएम धामी की बड़ी कार्रवाई, दो अधिकारियों के निलंबन का आदेश जारी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास निगम उत्तराखण्ड लि0 (SIDCUL)  के प्रबन्ध निदेशक रोहित मीणा द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त होने पर और उद्यमियों से असहयोगात्मक रुख़ के कारण सिडकुल के दो अधिकारियों के निलंबन का आदेश जारी किया गया है। इनमे परविन्दर सिंह, लेखाकार सिडकुल और कमल किशोर कफल्टिया, जन सम्पर्क अधिकारी/प्रभारी क्षेत्रीय प्रबन्धक, सिडकुल काशीपुर हैं। इसके साथ ही सिडकुल के वित्त नियंत्रक मनीष उप्रेती को भी तत्काल प्रभाव से वित्त नियंत्रक सिडकुल के पद से हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जहां राज्य सरकार निवेश सम्मेलन की तैयारी कर रही हैं, वहाँ इस तरह की कार्यप्रणाली को क़तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।...
सीएम धामी ने UKSSSC के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

सीएम धामी ने UKSSSC के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में परिवहन विभाग के अन्तर्गत कनिष्ठ सहायक के पद पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, आपके परिश्रम और ईश्वर की कृपा से सेवा के क्षेत्र में कार्य करने का जो अवसर मिल रहा है, अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करें। कार्य क्षेत्र में नये जीवन की शुरूआत आत्म अनुशासन और नियमित दिनचर्या के साथ करें। जन सेवा करने का जो अवसर मिला है, इसमें अपनी सामर्थ्य का पूरा उपयोग कर करें। सचिव परिवहन अरविन्द सिंह ह्यांकी ने कहा कि, परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत विगत 02 वर्षों में 01 सम्भागीय निरीक्षक और 59 परिवहन आरक्षियों को सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति प्रदान की गई। कनिष्ठ सहायक के...