Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
उत्तरकाशी : नगर और ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार, हाशिए पर खड़े कार्यकर्ताओं को मिली जगह

उत्तरकाशी : नगर और ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार, हाशिए पर खड़े कार्यकर्ताओं को मिली जगह

उत्तराखंड हलचल
बड़कोट : नगर कांग्रेस कमेटी बड़कोट और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया है। कार्यकारिणी में युवाओं को मौका दिया गया है। इससे पार्टी को नगर पालिका चुनाव में बड़ा फायदा मिल सकता है। इनमें ज्यादातर ओ युवा हैं, जो लंबे समय से पार्टी से जुड़े थे, लेकिन उनको कभी मुख्यधारा में शामिल नहीं किया गया था।
गजब कारनामा: बिजली वालों का कमाल, थमा दिया 29 लाख का बिल

गजब कारनामा: बिजली वालों का कमाल, थमा दिया 29 लाख का बिल

उत्तराखंड हलचल
रुद्रपुर : UPCL के कारनामे अक्सर सामने आते रहते हैं। खासकर मनमाने बिजली बिलों को लेकर विवाद सामने आते रहते हैं। जब कहीं से राहत नहीं मिलती है, तो लोग ऐसे मामलों की शिकायत लोग उत्तराखंड विद्युत लोकपाल में करते हैं। अक्सर यह देखने को मिलता है कि मीटर खराब होने के बाद लोगों की शिकायत के बाद भी विभाग की ओर से मीटर या तो बदला ही नहीं जाता है या फिर उसमें लंबा समय लग जाता है। ऐसे में उपभोक्ताओं पर मनमाना बिल थोप दिया जाता है। बिजली विभाग के अफसर उपभोक्ताओं को मनमर्जी से बिजली बिल थमा रहे हैं। धरातल पर मीटर नहीं बदलते, लेकिन कागजी खानापूरी करके रीडिंग बढ़ा देते हैं। उपभोक्ता जितना विरोध करते हैं, तो बिजली का बिल उतना हीं बढ़ता जाता है। उत्तराखंड विद्युत लोकपाल सुभाष कुमार ने ऐसे तीन मामलों में उपभोक्ता फोरम के आदेश को रद्द कर दिया। रुद्रपुर निवासी थान सिंह का छोटा कारोबार है, जिसके लिए 10 किलोवा...
‘गंगा घाटी’ के किसानों को मालामाल करेगा ‘यमुना घाटी’ का “लाल चावल”

‘गंगा घाटी’ के किसानों को मालामाल करेगा ‘यमुना घाटी’ का “लाल चावल”

उत्तराखंड हलचल
उत्तरकाशी: जिले की गंगा घाटी में लाल धान की खेती को बढावा देने के प्रयास पर नजर आने लगे हैं। इस मुहिम को शुरू करने के लिए जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने खुद खेतों में उतर कर ग्रामीणों के साथ जुताई व रोपाई की थी। अब फसल तैयार होने के बाद लाल धान की पैदावार के नतीजे नई उम्मीदों को जगा रहे हैं। इससे उत्साहित किसानों ने पहली उपज को बीजों के लिए सहेज कर रखते हुए अगले खरीफ के दौर में बड़े पैमाने पर लाल धान की खेती करने का इरादा जताया है। यमुना घाटी का लाल चावल अब गंगा घाटी के किसानों का मालामाल करेगा। जिले की यमुना घाटी में परंपरागत रूप से बड़े पैमाने पर लाल धान (चरधान) की खेती की जाती है। रवांईं क्षेत्र में पुरोला ब्लॉक की कमल सिरांई व रामा सिरांई को लाल धान का सर्वाधिक उत्पादन होता है। इसके साथ नौगांव व मोरी ब्लॉक के निचले इलाकों में भी लाल धान उगाया जाता है। इन इलाकों में लाल धान की सालाना उपज कर...
सरकारी नौकरी : UPSC में इतने पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी मौका

सरकारी नौकरी : UPSC में इतने पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी मौका

उत्तराखंड हलचल
सरकारी नौकरी : लोक सेवा आयोग (UPSC) आज संयुक्त भू-वैज्ञानिक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद करने वाला है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवदेन करना चाहते हैं,  उनके पास आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट – upsconline.nic.in पर जाकर आज हर हाल में पंजीकरण कर दें। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने जियोलॉजिस्ट, जियोफिजिसिस्ट और केमिस्ट ग्रुप ए के कुल 56 पदों के लिए यह भर्ती निकाली है, जिसके लिए 20 सितंबर, 2023 को अधिसूचना जारी की गई थी। आज, यानी 10 अक्तूबर आवेदन करने की अंतिम तिथि है।   कल से करें आवेदन   उम्मीदवार कल, यानी 11 अक्तूबर से 17 अक्तूबर के बीच अपने आवेदन पत्र को संपादित कर सकेंगे। UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक की प्रारंभिक परीक्षा 18 फरवरी, 2024 को होनी निर्धारित है। वहीं, मुख्य परीक्षा 22 जून, 2024 को होगी।पंजीकर...
चमोली : बिजली के खंभे से टकराई पाकिस्तानी श्रद्धालुओं की बस, इतने लोग थे सवार

चमोली : बिजली के खंभे से टकराई पाकिस्तानी श्रद्धालुओं की बस, इतने लोग थे सवार

उत्तराखंड हलचल
चमोली : हादसों का सिलसिला धमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक हादसा देर रात को भी हुआ। गनीमत रही इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब की यात्रा पर इए पाकिस्तान के तीर्थयात्रियों बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार संगत गोविन्द घाट गुरुद्वारे की ओर आ रहा थी। तेज ढलान होने के कारण बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क  किनारे बिजली के खंबे से टकराने के बाद तारों पर लटक  गई। बस में 15 महिला, पुरुष और बच्चे सवार थे। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष गोविन्दघाट मय पुलिस फोर्स सहित बिना देर किए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंचकर कर विद्युत विभाग से सम्पर्क कर बिजली की लाइन को बंद करवाया। लाइन बंद करवाने के बाद बस में सवार संगत, यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया व सभी की जानमाल की हिफाजत कर वाहन को दो मशीनों की सहायता से सुरक्षित सड...
अवैध मदरसे में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान, उत्तराखंड में संचालित सभी मदरसों में सत्यापन कराए जाने के दिए निर्देश

अवैध मदरसे में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान, उत्तराखंड में संचालित सभी मदरसों में सत्यापन कराए जाने के दिए निर्देश

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: नैनीताल के ज्योलिकोट के पास स्थित वीरभट्टी में एक अवैध मदरसे में बच्चोंअवैध मदरसे में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया। उन्होंने इस गंभीर विषय पर एसीएस गृह को निर्देशित किया कि, तत्काल समस्त जिलों को प्रदेश में संचालित समस्त मदरसों में सत्यापन कराया जाए, एवं जहां भी कोई अनैतिक कार्य हो रहा हो, वहां तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। इस विषय पर गृह विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। ...
उत्तराखंड में शुरू होगी ‘गरीब कैदियों को सहायता योजना’, केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में आया था उक्त बिंदु, सीएम धामी ने तत्काल अनुपालन के अधिकारियों को दिए थे निर्देश

उत्तराखंड में शुरू होगी ‘गरीब कैदियों को सहायता योजना’, केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में आया था उक्त बिंदु, सीएम धामी ने तत्काल अनुपालन के अधिकारियों को दिए थे निर्देश

उत्तराखंड हलचल
ऐसे कैदी जो खराब आर्थिक स्थिति के कारण जुर्माना राशि अथवा जमानत नहीं भर पा रहे उनको मिलेगा लाभ अपर मुख्य सचिव ने जारी किये आदेश, जिलों में जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित होगी समिति लेगी ऐसे मामलों में निर्णयदेहरादून। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा कैदियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई ‘गरीब कैदियों को सहायता योजना’ के राज्य में क्रियान्वयन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसे लेकर अपर मुख्य सचिव ने भारत सरकार के दिशा-निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रिया के तहत जनपदों में जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सशक्त समिति का गठन करने के आदेश जारी किए हैं। यह समिति प्रत्येक प्रकरण में जमानत/जुर्माना राशि को लेकर निर्णय करेगी। गृह सचिव, भारत सरकार के पत्र 19 जून, 2023 के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के केन्द्रीय बजट में वित्त मंत्री भारत सरकार के वक्तव्य / घोषणा ‘समा...
पीएम मोदी के पिथौरागढ़ दौरे से पहले सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने जानी स्वास्थ्य इकाईयों की जमीनी हकीकत, अधिकारियों को दिए अहम दिशा-निर्देश

पीएम मोदी के पिथौरागढ़ दौरे से पहले सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने जानी स्वास्थ्य इकाईयों की जमीनी हकीकत, अधिकारियों को दिए अहम दिशा-निर्देश

उत्तराखंड हलचल
स्वास्थ्य सचिव ने पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए अधिकारियों-कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश, जनपद की चिकित्सा इकाईयों का किया औचक निरीक्षण पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के धीमे निर्माण पर स्वास्थ्य सचिव ने जाहिर की नाराजगी, ऑर्गन डोनर में लक्ष्या हासिल करने पर जताई खुशीपिथौरागढ़। राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार आजकल कुमांउ मंडल के चंपावत और पिथौरागढ़ जनपद के भ्रमण पर है। चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखने के बाद आज चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के सचिव डॉ आर राजेश कुमार पिथौरागढ़ जिले के एक दिवसीय भ्रमण पर रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिथौरागढ़ जनपद के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए स्वास्थ्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों के संग समीक्षा बैठक कर अहम निर्देश दिये। सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इग्यारदेवी का निरीक्षण...
उत्तराखंड : खाई में गिरी कार, महिला की मौत, पिता और दो बेटे घायल

उत्तराखंड : खाई में गिरी कार, महिला की मौत, पिता और दो बेटे घायल

उत्तराखंड हलचल
मसूरी: मसूरी में एक हादसा हो गया है। हादसे में कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि, महिला का पति और दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पहाड़ों की रानी मसूरी में एक बार फिर से बड़ा हादसा हुआ जिसमें कार खाई में जा गिरी जिसमे चार लोग सवार थे। चार में एक महिला की मौत हो गई बाकी अन्य घायल हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। मसूरी पुलिस के अनुसार हाथी पांव जाने वाली रोड़ पर क्लाउड एण्ड के पास एक कार खाई में गिर गयी है। सूचना पर तत्काल थाना मसूरी से पुलिस बल मय आपदा उपकरण के घटनास्थल हेतु रवाना हुआ, साथ ही फायर सर्विस मसूरी को भी मौके पर पहुंचने हेतु बताया गया। मौके पर पहुचने पर पाया कि वाहन संख्या डीएल- 08- सीएएक्स- 4114 ईको स्पोर्ट्स हाथी पांव क्लाउड एण्ड रोड़ पर सड़क से लगभग 20-25 मीटर खाई में गिरकर पेड़ो पर खतरनाक ढंग से लटकी थी। मसूर...
रूह कंपाने वाला हादसा : फ्रीज का कंप्रेसर फटने से 3 बच्चों समेत 6 की मौत

रूह कंपाने वाला हादसा : फ्रीज का कंप्रेसर फटने से 3 बच्चों समेत 6 की मौत

उत्तराखंड हलचल
रूह कंपाने वाला हादसा : फ्रीज का कंप्रेसर फटने से 3 बच्चों समेत 6 की मौतपंजाब में जालंधर के अवतार नगर में फ्रीज का कंप्रेसर फटने से परिवार के 3 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 1 बुजुर्ग महिला घायल हो गई है। हादसा रविवार रात को गली नबंर 12 में हुआ। मृतकों में इंद्रपाल, उनके पिता यशपाल घई, पत्नी रुचि, पोतियां दीया, मंशा और अक्षय शामिल हैं। घर की बुजुर्ग बलबीर कौर हादसे के समय बाहर बैठी थीं, जिससे वह बच गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक यशपाल के भाई राज घई ने बताया कि परिवार ने 7 महीने पहले ही डबल डोर फ्रीज खरीदा था।फ्रीज में आग लगी तो किसी को भागने का मौका नहीं मिला और अचानक धमाका हो गया। घर में आग लगने के बाद मौके पर दमकल के 2 वाहन मौके पर पहुंचे थे।इसके बाद घर के अंदर के लोगों को बाहर निकाला गया, जिसमें 3 की मौके पर मौत हो चुकी थी, जबकि 2 ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ज...