Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
साल में 10 दिन स्कूल बैग की छुट्टी, ये होगा “बैग फ्री डे”

साल में 10 दिन स्कूल बैग की छुट्टी, ये होगा “बैग फ्री डे”

उत्तराखंड हलचल
सूबे के स्कूलों में वर्ष में दस दिन रहेगा ‘बैग फ्री डे’ प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को लागू होगी योजना छात्र-छात्राएं अपनी रूचि की गतिविधियांं में करेंगे प्रतिभागदेहरादून : स्कूली बच्चों के बैग का बोझ कम करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने नई पहल शुरू करते हुए सभी स्कूलों में बैग फ्री डे लागू करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत स्कूलों में वर्षभर में कुल दस दिन बस्ता रहित दिवस मनाया जायेगा। इस योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राएं बिना बैग के स्कूल जायेंगे जहां पर वह अपनी अभिरूचि के अनुसार विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग कर सकेंगे। सरकार के इस निर्णय को अभिभावक संघों के साथ ही विभिन्न शिक्षक संगठनों ने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिये एक अहम कदम बताया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप प्रदेश के सभी विद्यालयों में बैग फ्री डे योजना लागू की जा रही है। जिसकी राज्य सरकार ने...
उत्तराखंड: CM धामी से मिले BRO महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन

उत्तराखंड: CM धामी से मिले BRO महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में BRO के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने बीआरओ द्वारा पिथौरागढ़ में बनाई जा रही बलुआकोट से तवाघाट और लिपुलेख से जोलिंगकोंग सड़क मार्ग की कार्यवाही के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में आदि कैलास और पार्वतीकुंड आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। राज्य में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि की संभावनाओं को दृष्टिगत राज्य सरकार आगामी 50 सालों की व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बी.आर.ओ. द्वारा राज्य में किये जा रहे कार्यों में तेजी लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा पूरा सहयोग दिया जायेगा। महानिदेशक BRO रघु श्रीनिवासन ने कहा कि बीआरओ द्वारा उत्तराखण्ड में 05 एयरफील्ड गूंजी, कालसी, टनकपुर, घनसाली और नाविढ़ांग क...
उत्तराखंड: लोकसभा चुनावों के लिए BJP ने नेताओं को दी खास जिम्मेदारी

उत्तराखंड: लोकसभा चुनावों के लिए BJP ने नेताओं को दी खास जिम्मेदारी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने जहां एक तरफ तैयारी शुरू कर दी है। वहीं,  दूसरी ओर CM पुष्कर सिंह धामी से लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सभी मंत्री विधायक पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को प्रत्येक पोलिंग बूथ को लेकर खास जिम्मेदारी दी गई है। लोकसभा चुनाव को लेकर BJP जहां खास तरीके से अपनी तैयारी को अंजाम देने की कोशिशें में जुट गई है। तो वहीं पार्टी के द्वारा एक खास कार्यक्रम तय किया गया है। जिसकी तहत सीएम धामी BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट धामी सरकार की सभी कैबिनेट मंत्री प्रदेश पदाधिकारी और यहां तक की कार्यकर्ता भी एक पोलिंग बूथ पर रात्रि विश्राम करेंगे। इसके साथ ही भाजपा को लोकसभा चुनाव में अधिक मत मिले इसको लेकर पोलिंग बूथ को मजबूत करने का भी काम करेंगे। महेंद्र भट्ट का कहना है कि उत्तराखंड में 12000 से ज्यादा पोलिंग बूथ हैं और हर पोलिंग बूथ पर 24 घंटे यानी की रा...
मुख्यमंत्री ने 15 महार रेजीमेंट के स्थापना दिवस पर रेजिमेंट के पूर्व सैन्य अधिकारियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने 15 महार रेजीमेंट के स्थापना दिवस पर रेजिमेंट के पूर्व सैन्य अधिकारियों को किया सम्मानित

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यमंत्री सेवक सदन में 15 महार रेजिमेंट के 54 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में रेजिमेंट के पूर्व सैन्य अधिकारियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बचपन में पिताजी से महार रेजिमेंट के वीर सैनिकों की शौर्य गाथाओं के बारे में सुनकर उनके मन में उत्साह और उमंग की भावना पैदा होने लगती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बचपन सेना के साथ बीतने के कारण उन्होंने जीवन में अनुशासन फौज से ही सीखा है। आपसी सद्भाव व सम्मान व सहयोग की भावना हमारी सेना की पहचान है। इस अवसर पर अपने स्व. पिता को याद कर मुख्यमंत्री भावुक नजर आये।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज वह सेना में तो नहीं हैं परन्तु वीर सैनिकों को अपना आदर्श मानकर राष्ट्र सेवा में अपना यथासंभव योगदान देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ...
उत्तराखंड ब्रेकिंग: देहरादून के इस इलाके में क्लोरीन गैस का रिसाव

उत्तराखंड ब्रेकिंग: देहरादून के इस इलाके में क्लोरीन गैस का रिसाव

उत्तराखंड हलचल
देहरादून से बड़ी खबर है। प्रेमनगर क्षेत्र में हुए क्लोरीन गैस रिसाव में स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर कर्मियों की टीम द्वारा मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय निवासियों को उनके घरों से रेस्क्यू कर सुरक्षा स्थानों पर पहुचाया गया। एसएसपी देहरादून ने खुद मौके पर जाकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि गैस रिसाव की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू कार्यों में लगी है, क्लोरीन गैस का सिलेंडरो को किन कारणों से उक्त स्थान पर रखा गया था, इसकी जांच की जा रही है। 9 दिसम्बर की तड़के सुबह थाना प्रेम नगर को सूचना मिली कि झांझरा क्षेत्र में स्थित एक प्लॉट में रखें गैस सिलेंडरों से क्लोरीन गैस का रिसाव हो रहा है। उक्त सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तथा पुलिस स्टेशन देहरादू...
जौनसार : 18 गांवों की शादी में नहीं बजेगा DJ, फास्ट फूड भी बैन और भी कई फैसले

जौनसार : 18 गांवों की शादी में नहीं बजेगा DJ, फास्ट फूड भी बैन और भी कई फैसले

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी की रवांई घाटी से शादियों में डीजे, शराब और चाइनीज फूड पर बैन की शुरू हुई मुहिम अब जौनसार में भी पहुंच गई है। जौनसार के खत फरटाड़ से जुड़े 18 गांवों में शादी में डीजे बजाने पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही इन गांवों में बीयर पीने और फास्ट फूड पर भी रोक दी है। बता दें कि रविवार को हुई महापंचायत में खत फरटाड़ से जुड़े 18 गांवों के लिए ये फैसला लिया गया है।जौनसार के खत फरटाड़ से जुड़े 18 गांवों की डिंयूडीलानी में रविवार को महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें शादी समारोह में बीयर पीने व डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक लगाने के साथ ही कई अन्य फैसले लिए गए। इसके साथ ही सभी ग्रामीणों से पारित नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। इसके साथ ही ये कहा गया है कि नियमों का पालन ना करने पर संबंधित परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। महापंचायत में फरटाड़ खत से ज...
उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रोड-शो

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रोड-शो

उत्तराखंड हलचल
उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रोड-शोउत्तरकाशी :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पर रोड-शो किया, तो जन-सैलाब सड़कों पर उमड़ आया। पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित हजारों महिलाओं ने सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री श्री धामी का भव्य स्वागत किया। इस आयोजन के जरिए जहां लोगों ने उत्तरकाशी जिले की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरओं के विविध रूप-रंगों का साक्षात्कार किया। वहीं यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण और जिले के विकास के लिए भी अत्यधिक महतपूर्ण साबित हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं ‘दीदी-भुली महोत्सव‘ में शिरकत करने के साथ ही रू. 291 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। जिनमें रू. 189 करोड़ की लागत से यूजेवीएन लिमिटेड के तिलोथ विद्युतगृह के नवीनीकरण, उच्चीकरण एवं पुनरोद्धार (आर.एम.यू.) कार्य का लोकार्पण भी सम्मिलित है।  ...
उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री के रोड शो में सड़कों पर उमड़ा अपार जनसैलाब

उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री के रोड शो में सड़कों पर उमड़ा अपार जनसैलाब

उत्तरकाशी
मुख्यमंत्री ने  किया  291 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास  उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पर रोड-शो किया, तो जन-सैलाब सड़कों पर उमड़ आया. पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित हजारों महिलाओं ने सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया. इस आयोजन के जरिए जहां लोगों ने उत्तरकाशी जिले की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरओं के विविध रूप-रंगों का साक्षात्कार किया वहीं यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण और जिले के विकास के लिए भी अत्यधिक महतपूर्ण साबित हुआ. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं के ‘दीदी-भुली महोत्सव‘ में शिरकत करने के साथ ही रू. 291 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया. जिनमें रू. 189 करोड़ की लागत से यूजेवीएन लिमिटेड के तिलोथ विद्युतगृह के नवीनीकरण, उच्चीकरण एवं पुनरोद्धार (आर.एम.यू.) कार्य का ...
चीला नहर में गिरा वन विभाग का वाहन, चार की मौत!

चीला नहर में गिरा वन विभाग का वाहन, चार की मौत!

उत्तराखंड हलचल
ऋषिकेश : उत्तराखंड में एक और दर्दनाक हादसा हो गया। चीला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो रेंजरों समेत चार लोगों की मौत गई। जानकारी के अनुसार विभागीय अधिकारी नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। वाहन में पांच लोग सवार थे। घायलों को ऋषिकेश एम्स लाया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी का टायर फटने और अनियंत्रित होने की वजह से हादसा हुआ। मृतकशैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी) प्रमोद ध्यानी (उप वन क्षेत्राधिकार) सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान कुलराज सिंहघायलहिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वाहन चालक) राकेश नौटियाल राजाजी नेशनल पार्क अंकुश अमित सेमवाल (चालक) अश्विन बिजू (24 वर्ष) (चालक)लापता होने की आशंकाआलोकी (वन्य जीव प्रतिपालक) ...
SSP ने बदले कई कोतवाल और चौकी प्रभारी, देखें लिस्ट

SSP ने बदले कई कोतवाल और चौकी प्रभारी, देखें लिस्ट

उत्तराखंड हलचल
रुद्रपुर : SSP मंजूनाथ टीसी ने कई कोतवाली प्रभारियों के साथ ही उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। रुद्रपुर कोतवाल विक्रम राठौर को लाइन भेजा है। वहीं, PRO इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार को रुद्रपुर कोतवाल बनाया है। इसके अलावा कई उपनिरीक्षकों के भी तबादले हुए हैं। देर रात जारी हुई तबादला सूची में SSP मंजूनाथ टीसी ने वाचक पुलिस अधीक्षक जसवीर सिंह को बाजपुर का एसएसआई, SSI बाजपुर गोविंद मेहता को बरहैनी चौकी इंचार्ज, बरहैनी चौकी इंचार्ज प्रकाश बिष्ट को थाना आईटीआई, दोराहा चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत को वाचक पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर, प्रभारी डीसीआरबी सुरेन्दर सिंह को दोराहा चौकी इंचार्ज, चौकी इंचार्ज सुल्तानपुर पट्टी विजय सिंह को प्रभारी चौकी आदर्श कालोनी रुद्रपुर बनाया है। SSP ने SSI रुद्रपुर अर्जुन गोस्वामी को चौकी इंचार्ज सुल्तानपुर पट्टी, प्रभारी चौकी कटोराताल काशीपुर नवीन बुधानी को रम्पुरा चौकी इंच...