समळौंण आंदोलन की 25 वर्षों की यात्रा पूर्ण होने पर राठ महोत्सव का भव्य आयोजन

Rath Mahotsav

 

  • हिमांतर ब्यूरो, पौड़ी गढ़वाल

समळौंण आंदोलन की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित राठ महोत्सव के रजत जयंती समारोह का शुभारंभ क्षेत्र के पूर्व विधायक राठ गौरव गणेश गोदियाल जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समळौ॑ण संस्था क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जनजागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य कर रही है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में समळौ॑ण एक सशक्त जनआंदोलन के रूप में जाना जाएगा. साथ ही उन्होंने समस्त महिला मंगल दलों से अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं वृक्षों की रक्षा हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

Ganesh Godiyal

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त पजल सम्राट जगमोहन सिंह रावत ने राठ महोत्सव की रजत जयंती की सराहना करते हुए इसे और व्यापक स्तर पर आयोजित किए जाने पर बल दिया.

मुख्य वक्ता, मैती आंदोलन के प्रणेता पद्मश्री श्री कल्याण सिंह रावत जी ने समळौ॑ण संस्था के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए वृक्षों के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की अपील की. इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष  मनोज रोथाण ने संस्था के लक्ष्य एवं उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला.

कार्यक्रम में पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु निम्न व्यक्तियों को समळौंण सम्मान से सम्मानित किया गया—

  1. पवन पटवाल, जिला संयोजक, समळौ॑ण आंदोलन, पौड़ी गढ़वाल
  2. अखिलेश जोशी, शिक्षक एवं संयोजक, समळौ॑ण आंदोलन, प्रधानाध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोडारना, विकासखंड नरेंद्रनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल
  3. श्याम सिंह गुसाईं (प्रकृति प्रेमी ‘श्याम सरल’), ग्राम जूनियाखेत, पोस्ट गुदलेख, विकासखंड स्याल्दे, जनपद अल्मोड़ा
  4. डॉ. विजयकांत पुरोहित, निदेशक/विभागाध्यक्ष, हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल
  5. बैजीलाल शाह, वन क्षेत्राधिकारी, पोखरी रेंज, नागनाथ अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग, गोपेश्वर, जनपद चमोली

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु समळौ॑ण राठ मातृशक्ति सम्मान–2025 से—

  1. सीमा देवी खंकरियाल, सेना नायिका, समळौ॑ण सेना, ग्राम सिमड़ी, विकासखंड थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल
  2. गीता देवी पोखरियाल, सेना नायिका, समळौ॑ण सेना, ग्राम सैंजी, विकासखंड पाबो, पौड़ी गढ़वाल

प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु पश्चिमी नयार घाटी उत्कृष्ट सेवा सम्मान

  1. सुनील कुमार गौड़, प्रधानाध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिनाकोट, विकासखंड थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल

संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु—

  1. अनसूया प्रसाद सुंदरियाल, प्रधानाचार्य, ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय, भुवनेश्वरी, विकासखंड कोट, पौड़ी गढ़वाल

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु पश्चिमी नयार घाटी उत्कृष्ट सेवा सम्मान

  1. डॉ. जितेंद्र कुमार नेगी, प्राचार्य, राठ महाविद्यालय, पैठाणी

इसके अतिरिक्त पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान हेतु समळौ॑ण पश्चिमी नयार घाटी उत्कृष्ट सेवा सम्मान भी प्रदान किया गया.

कार्यक्रम के दौरान ‘भरोसे’ संस्था के संस्थापक संतोष खंडूरी द्वारा गरीब एवं असहाय परिवारों को 50 कंबल वितरित किए गए. साथ ही लुप्तप्राय लोकसंस्कृति थड़िया, चौ॑फला एवं झूमेलो पर आधारित पर्यावरण-थीम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में

  • प्रथम स्थान: महिला मंगल दल चुठाणी (₹1500), विकासखंड खिर्शू
  • द्वितीय स्थान: महिला मंगल दल सैंजी (₹1100)
  • तृतीय स्थान: महिला मंगल दल कोठी (₹1000)
    को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में विकासखंड थलीसैंण, पाबो एवं खिर्शू की अनेक महिला मंगल दलों ने सहभागिता की.

उक्त अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मनोज रोथाण, उपाध्यक्ष मुकेश नौड़ियाल, कोषाध्यक्ष नथीराम नौड़ियाल, महोत्सव संयोजक मातबर सिंह बर्त्वाल, सदस्य क्रांति वल्लभ नौटियाल, सलाहकार सुशील कुमार गोदियाल, रामकृष्ण नौटियाल, दिनेश खंकरियाल, बिक्रम सिंह कंडवाल, राज्य संयोजिका सावित्री देवी ममगाईं, संरक्षक आशाराम पंत, संस्थापक बीरेंद्र दत्त गोदियाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समळौ॑ण सेनाएं, महिला मंगल दल एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के सचिव नरेंद्र सिंह नेगी ने किया, जबकि निर्णायक मंडल की भूमिका बिक्रम सिंह कंडवाल, जनार्दन चमोली एवं कन्हैया नौटियाल ने निभाई.

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *