Author:

उत्तराखंड: तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट, मोबाइल स्विच ऑफ ना रखें अधिकारी…

Uncategorized
उत्तराखंड: तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट, मोबाइल स्विच ऑफ ना रखें अधिकारी…देहरादून: मॉनसून की बारिश लगातार लोगों को परेशान कर रही है। पहाड़ी जिलों में भूस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। मैदानी जिलों देहरादून और हरिद्वार में जलभराव के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञान विभाग ने चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तीनों जिलों के जिलाधिकारियों को 14, 16 और 17 जुलाई को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। इन तीन दिनों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि प्रत्येक स्तर पर तत्परता और सुरक्षा बनाए रखी जाए और आवागमन पर नियंत्रण हो। किसी भी आपदा की स्थिति में स्थली...

उत्तराखंड: सड़क पर पलटी यात्रियों की बस, भगवान ने बचा ली 19 लोगों की जान

Uncategorized
उत्तराखंड: सड़क पर पलटी यात्रियों की बस, भगवान ने बचा ली 19 लोगों की जानऋषिकेश: बदरीनाथ धाम से हरिद्वार जा रही एक बस के कौडियाला के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पहुंची। गनीमत रही कि बस सड़क से बाहर की ओर नहीं पलटी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF की ओर राहत और बचाव अभियान चलाया गया। बस में 19 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिक घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दिया गया। अन्य सभी यात्री ठीक हैं। उत्तराखंड: सड़क पर पलटी यात्रियों की बस, भगवान ने बचा ली 19 लोगों की जान...

लोकसभा में इन मुद्दों को उठाएगी कांग्रेस, उत्तराखंड में पदयात्रा निकालेंगे राहुल-प्रियंका

Uncategorized
लोकसभा में इन मुद्दों को उठाएगी कांग्रेस, उत्तराखंड में पदयात्रा निकालेंगे राहुल-प्रियंकाअग्निवीर योजना को लोकसभा चुनाव में मुद्दा बनाएगी कांग्रेस.अग्निवीर योजना को लेकर उत्तराखंड में निकाली जाएगी पदयात्रा- कांग्रेस.चार घंटे तक चली कांग्रेस आलाकमान की उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक.देहरादून: 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं। उत्तराखंड में लोकसभा की 5 सीटें हैं और इस वक्त पांचों ही सीटें BJP के कब्जे में हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस का फोकस उत्तराखंड की पांचों सीटों को BJP से वापस हासिल करने पर है। इसको लेकर कांग्रेस ने रणनीति भी बना ली है और उस रणनीति को धरातल पर उतारने की ओर भी कदम बढ़ा दिए हैं। इसी सिलसिले में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के नेताओं की दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ...
उत्तराखंड: प्रदेशभर के स्कूलों में दो दिन की छुट्टी घोषित, आदेश जारी

उत्तराखंड: प्रदेशभर के स्कूलों में दो दिन की छुट्टी घोषित, आदेश जारी

Uncategorized
उत्तराखंड: प्रदेशभर के स्कूलों में दो दिन की छुट्टी घोषित, आदेश जारीदेहरादून: प्रदेश भर में 14 और 15 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए छुट्टी घोषित कर दी गई है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 2 दिन प्रदेश के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। साथ ही शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भी छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसको देखते हुए आदेश जारी कर दिए गए हैं। छुट्टी का आदेशराज्य में लगातार अतिवृष्टि के कारण विभिन्न प्रकार की आपदाएं यथा भू-स्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना, जल भराव, सड़क मार्ग बंद आदि घटनाएं घटित हो रही हैं, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुये उक्त प्रकार की सम्भावित आपदाओं के न्यूनीकरण एवं प्रबन्धन के दृष्टिकोण से दिनांक 14 एवं 15 जुलाई 2023 को राज्य के समस्त विद्यालयों (निजी एवं सरकारी) एवं आँगन...

भारी बरसात में मैदान में उतरी एसएसपी श्वेता चौबे, कांवड़ यात्रा का जायज़ा लेकर दिए यह महत्वपूर्ण निर्देश

Uncategorized
भारी बरसात में मैदान में उतरी एसएसपी श्वेता चौबे, कांवड़ यात्रा का जायज़ा लेकर दिए यह महत्वपूर्ण निर्देश लक्ष्मणझूला/पौड़ी : भारी बरसात व कांवड़ यात्रा में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते आज 12 जुलाई 2023 को एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा महत्वपूर्ण तथा संवेदनशील स्थानों जैसे पशुलोक बैराज, मौनी बाबा चौराहा, रामझूला, जानकीपुल, गरुड़चट्टी, परमार्थ घाट, वानप्रस्थ घाट इत्यादि स्थानों पर तैनात ड्यूटी का निरीक्षण किया गया। एसएसपी महोदया द्वारा कांवड़ ड्यूटी में तैनात कार्मिकों को महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए। एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि प्रदेश में हो रही भारी बारिश के साथ ही भारी संख्या में शिवभक्त, नीलकंठ में जलाभिषेक के लिए पधार रहे है एवं डाक कांवडियों की संख्या में भी निरंतर इजाफा हो रहा है जिसके चलते यातायात संचालन एक बहुत बड़ी चुनौती है। अतः यातायात ड्यूटी में लगे सभी कार्मिकों को निर्देशित किया ग...

उत्तराखंड से बड़ी खबर : भारी बारिश से कोटद्वार में तबाही, मालन पुल टूटा

Uncategorized
उत्तराखंड से बड़ी खबर : भारी बारिश से कोटद्वार में तबाही, मालन पुल टूटापौड़ी: पौड़ी जिले के कोटद्वार में भारी बारिश ने खूत तबाही मचाई है। भारी के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। आज सुबह कोटद्वार के भाबर के सबसे बड़े और चर्चित पुलों में शामिल मालन नदी पर बना पुल ध्वस्त हो गया। इससे पूरी तरह से भाबर के कई गावों का संपर्क कट गया है। बारिश से गूलर झाला के गुर्जर डेरे में पानी घुस गया। कमोबेश यही हाल लालढंग किलर खान मोटर मार्ग पर है। लैंसडौन वन प्रभाग के जंगलों से जितनी भी नदी नीचे आ रही हैं सब उफान हैं। मालन नदी पर बने पुल के ध्वस्त होने के लिए जितना जिम्मेददार मौसम और भारी बारिश का माना जा रहा है। उससे कहीं ज्यादा इस पुल के ढहले के लिए खनन को मिम्मेदार माना जा रहा है। पुल के पीलरों को खनन माफिया ने खोद डाला था, जिसके कारण पुल के पिलर खोखले हो गए थे। इससे पहले पुल पर खतरा मंडरा रहा था...

उत्तराखंड : आज ऐसा रहेगा मौसम, केदारनाथ पैदल मार्ग पर युवती की मौत

Uncategorized
उत्तराखंड : आज ऐसा रहेगा मौसम, केदारनाथ पैदल मार्ग पर युवती की मौतमॉनसून आने के बाद से लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांशी इलाकों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। लेकिन, 15 जुलाई के बाद से बारिश एक बार फिर तेजी पकड़ सकती है। इस बीच केदारनाथ मार्ग गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर छौड़ी के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक 20 साल की युवती की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया, जिसे रेस्क्यू दल ने इलाज के लिए सोनप्रयाग में भर्ती किया है। वहीं, बदरीनाथ हाई भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। मार्ग को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जनपदों के अधिकांश स्थानों, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर,...
उत्तराखंड : इस दिन होगी हरेला की छुट्टी, आदेश जारी

उत्तराखंड : इस दिन होगी हरेला की छुट्टी, आदेश जारी

Uncategorized
उत्तराखंड : इस दिन होगी हरेला की छुट्टी, आदेश जारीदेहरादून। हरेला पर्व के अवकाश को लेकर कर्मचारियों की ओर से उठाई गई मांग के बाद अब 16 जुलाई को हरेला पर्व का अवकाश होगा। इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड : इस दिन होगी हरेला की छुट्टी, आदेश जारी

उत्तराखंड ब्रेकिंग : कांवड़ियों के वाहन ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

Uncategorized
उत्तराखंड ब्रेकिंग : कांवड़ियों के वाहन ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौतरिद्वार: डाक कावड़ के वाहन की टक्कर से मुरादाबाद और बिजनौर के 3 यात्रियों की मौत है। बताया गया कि शंकराचार्य चौक के पास लोडर वाहन ने चार यात्रियों को टक्कर मारी थी। चौथी महिला की हालत गंभीर है। चारों यात्री बाइकों पर सवार होकर हरिद्वार से बिजनौर की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने कांवड़ियों का वाहन कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इन दिनों हरिद्वार में डाक कांवड़ियों के वाहन पहुंच रहे हैं। इनमें से कई वाहन तेज रफ्तार और बेतरतीब ढंग से चल रहे हैं। जिससे हर वक्त हादसे का खतरा बना रहता है। बताया जा रहा है कि आज जो घटना सामने आई है, उसमें भी वाहन ने तेज रफ्तार से पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी, जिससे तीन मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला गंभीर घायल हो गई।उत्तराखंड ब्रेकिंग : कांवड़ियों के वाहन ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत...

उत्तराखंड: सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, आपदा कंट्रोल रूप पहुंचे राज्यपाल

Uncategorized
उत्तराखंड: सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, आपदा कंट्रोल रूप पहुंचे राज्यपालदेहरादून: प्रदेश के विभिन्न स्थानों एवं हिमाचल प्रदेश में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोगों की मदद के सरकार ने आपदा राहत नम्बर जारी किए हैं। किसी भी मदद हेतु निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। 9411112985, 01352717380, 01352712685 इसके अतिरिक्त व्हाट्सएप नंबर- 9411112780 पर भी मैसेज कर सकते हैं।प्रदेश के विभिन्न स्थानों एवं हिमाचल प्रदेश में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिकों की सहायता हेतु हमारी सरकार ने आपदा राहत नम्बर जारी किए हैं। किसी भी मदद हेतु निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। 9411112985, 01352717380, 01352712685 इसके अतिरिक्त व्हाट्सएप नंबर- 9411112780 पर भी मैसेज… — Pushkar Singh Dhami (@pushkar...