विधायक के भाइयों की कथित अभद्र भाषा पर भड़का आक्रोश, त्यूनी में पुतला फूंका

Uttarakhand Swabhiman Morcha

 

उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने किया प्रदर्शन, सार्वजनिक माफी नहीं मांगने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

  • हिमांतर ब्यूरो, त्यूनी

चकराता विधायक के भाइयों द्वारा कथित तौर पर अभद्र भाषा और गाली-गलौज किए जाने के विरोध में उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने त्यूनी में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

Uttarakhand Swabhiman

बुधवार को उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के बैनर तले एकत्र हुए कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने घटना पर कड़ा आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विधायक के भाइयों द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल की गई अमर्यादित भाषा से क्षेत्र के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और उनके परिजनों से मर्यादित आचरण की अपेक्षा की जाती है। इस तरह की भाषा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में अभद्र भाषा का प्रयोग क्षेत्र की गरिमा और सामाजिक मर्यादाओं के विपरीत है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संबंधित लोगों ने जल्द सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Uttarakhand Swabhiman

प्रदर्शन में बॉबी पंवार, यशपाल रावत, यशपाल राठौर, सबल चौहान, सुरेंद्र तोमर, बिट्टू वर्मा, शंकर रावत, जसपाल चौहान, रविंद्र सिंह, प्रदीप चौहान और गीता चौहान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *