Tag: हमारी विभूतियां

“हमारी विरासत और हमारी विभूतियां”, नौनिहाल होंगे ‘समृद्ध’

“हमारी विरासत और हमारी विभूतियां”, नौनिहाल होंगे ‘समृद्ध’

उत्तराखंड हलचल
दिनेश रावत एक नई पहल। एक नई पुस्तक। जिसके माध्यम से प्रदेश के नौनिहाल परिचित होंगे अपनी महान विरासत और विभूतियों से। जान पायेंगे अपने गौरवशाली इतिहास को। पहचान सकेंगे महत्वपूर्ण स्थलों को। परिचित होंगे अतीत की खट्टी-मीठी बातों-यादों से, पुरखों की शौर्य गाथाओं से। गीत-संगीत के अनहद नाद से लोक कथा-गाथाओं के संवाद से, बार-त्योहार पकवान से, परंपरागत परिधान से….! इन पुस्तकों से नौनिहाल ज्ञान से समृद्ध होंगे। वो अपने पुरखों को जान सकेंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड के तत्वावधान में (18-22 दिसम्बर 2023) पांच दिनों तक अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन देहरादून के सभागार में इन्हीं विषयों पर खूब मंथन हुआ। साहित्य, संवाद एवं तकनीकी के माध्यम से प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचने का प्रयास किया गया। ताकि शेष न रहे कुछ भी। समेटा जा सके वह सब जो धरोहर है हम सब की। जिसे पढ़कर जान-पहचान...