Tag: मैक्डोनाल्ड

सवाल गर्व का नहीं शर्म का है…

सवाल गर्व का नहीं शर्म का है…

देश—विदेश
प्रकाश उप्रेती (पहाड़ ने दौड़ाया, पहाड़ दौड़ा, पहाड़ ने देखा और पहाड़ ने गर्व किया) पिछले दो दिनों से पहाड़ ट्विटर से लेकर because फेसबुक और खबरों में छाया हुआ है। पहाड़ का एक लड़का नोएडा की सड़कों पर दौड़ रहा है और हमारा समाज गर्व कर रहा है. कितने गर्व की बात है न कि पहाड़ ने दौड़ाया, पहाड़  दौड़ा, पहाड़ ने देखा और पहाड़ ने गर्व किया। दो दिनों से हमारा समाज उस लड़के की लगन, परिश्रम, ज़ज्बे, साहस, पर बिना आईना देखे गर्व से भर गया है. ज्योतिष बड़े-बड़े संस्थानों में बैठे मठाधीशो, because नेताओं के साथ गलबहियां करने वाले पहाड़ के गर्बिले लोगो, अगर तुम्हारे काँच के मकानों में कहीं आईना हो तो because उसके सामने खड़े होकर अपना चेहरा देखते हुए सोचना कि अल्मोड़ा का वह लड़का सेना में भर्ती होने के लिए सुबह 8 बजे से रात के 11 बजे तक यानी 15 घण्टे मैक्डोनाल्ड में काम करने के बाद 10 किलोमीटर नोएडा की कोल्तार की सड़कों...