
हृदय हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। स्वस्थ रहने के लिए दिल को हेल्दी (Healthy Heart) रखना जरूरी होता है। अगर हमारा हृदय स्वस्थ रहता है, तो हम भी ताउम्र स्वस्थ रह सकते हैं। हृदय धमनियों के माध्यम से ऑक्सीजन और पोषक तत्वों से भरपूर रक्त को ऊतकों और शरीर के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने का काम करता (हृदय का क्या काम है?) है। इसलिए हमें अपने हृदय यानी दिन को स्वस्थ (Healthy Heart Tips) रखने के लिए तमाम उपाय आजमाने चाहिए। आप चाहें तो कुछ खास तरह के फलों को अपनी डाइट (Fruits for Healthy Heart) में शामिल करके हृदय को हमेशा स्वस्थ रख सकते हैं। इससे आपको हृदय हमेशा स्वस्थ रहेगा, हृदय रोगों का जोखिम भी कम होगा।
दिल को स्वस्थ रखने के लिए फल (Fruits for Healthy Heart)
डायटीशियन नबनिता सह बताती हैं कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए जामुन, एवोकाडो, सेब, संतरा और तरबूज खाना काफी फायदेमंद होता है। ये फल हृदय को हेल्दी (Fruits for Keeping Heart Healthy) रखने में मदद करते हैं।
जामुन जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी आदि पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये बेरी हृदय स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बेरी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो हृदय जोखिम को कम करते हैं। साथ ही इन फलों में एंथोसायनिन (Anthocyanins), एलाजिक एसिड (Ellagic Acid Uses) और रेस्वेराट्रोल (Resveratrol) होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव (Oxidative Stress Meaning) और सूजन से बचाते हैं।
2. एवोकाडो (Avocado for Heart)
एवोकाडो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए काफी फायदेमंद होता है। एवोकाडो मोनो असंतृप्त फैटी एसिड (Mono-Unsaturated Fatty Acids) से भरपूर होता है, जो हृदय को स्वस्थ बनाए (Food for Healthy Heart in Hindi) रखने में मदद करता है। अनसैचुरेटेड फैटी एसिड बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, यह हृदय रोग के जोखिम को भी कम करता है। इतना ही नहीं एवोकाडो में पोटैशियम भी काफी अच्छी मात्रा में होता है, इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल (Control Blood Pressure) में रहता है। हाई बीपी के रोगियों के लिए एवोकाडो का सेवन करना लाभकारी होता है।
3. सेब (Apple for Healthy Heart)
डॉक्टर रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब हमें कई तरह की बीमारियों से बचाता है, साथ ही हमारे अंगों को भी सुरक्षित रखने में मदद करता है। सेब को हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सेब के नियमित सेवन से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (LDL Cholesterol) कम होता है। इतना ही नहीं सेब रजोनिवृत्ति के बाद की महिलाओं (Postmenopausal Women) में हृदय रोगों (Heart Diseases) के जोखिम को कम करता है।
4. संतरा (Orange for Heart Patient)
संतरा विटामिन सी, पेक्टिन (pectin) और पोटैशियम से भरपूर होता है। संतरा संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity Booster) को बढ़ाता है। साथ ही संतरा दिल की सेहत का भी ख्याल रखता है। संतरा ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने में मददगार है। संतरा खाने से बीपी की समस्या से भी बचा जा सकता है, हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है।
5. अंगूर (Grapes for Heart)
अंगूर स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। अंगूर में पॉलीफेनोल और फेनोलिक एसिड काफी अच्छी मात्रा में होते हैं, ये तत्व दिल की सेहत के लिए अच्छे होते हैं। अंगूर भी रेस्वेराट्रोल से भरपूर होते हैं। साथ ही अंगूर में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण, एंटीफ्लेटलेट गुण होते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखते हैं। हृदय को रोगों से बचाते हैं।
6. टमाटर (Tomato for Heart Patients)
टमाटर लाइकोपीन से भरपूर होता हैं, जो मुक्त कणों से लड़ता है। साथ ही ऑक्सीडेटिव क्षति को भी रोकता है। टमाटर में विटामिन बी, विटामिन ई और फ्लेवोनोइड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। हृदय जोखिम को काफी हद तक कम करते हैं।
7. तरबूज (Watermelon for Heart)
तरबूज लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सिडेंट का एक समृद्ध स्रोत होता है। इसमें साइट्रलाइन भी होता है, जो आपके शरीर में रक्त को स्थानांतरित करने में मदद कर सकता है और आपके रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। इसलिए तरबूज को भी हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।
आप भी अपने हृदय को स्वस्थ (Healthy Heart) रखने के लिए इन फलों का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको कोई भी हृदय रोग है, तो किसी भी तरह के फल का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।