
ममता बनर्जी की चेतावनी, कहा- उकसाने वालों के खिलाफ लिया जाएगा एक्शन
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर जुमे की नमाज के बाद देश के अधिकांश शहरों में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। कई जगहों पर तो प्रदर्शन ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया जिसके बाद प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। इस क्रम में शनिवार को पश्चिम बंगाल में उपद्रवियों ओर पुलिस के बीच ताजा झड़प हुई। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया। हालात को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले बरसाने पड़े। उधर झारखंड के रांची में जिला प्रशासन ने रविवार तक इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दिया है। यहां के 12 इलाकों में धारा 144 लागू है। बता दें कि रांची में विभिन्न धार्मिक संगठनों ने बंद बुलाया है।
ममता बनर्जी ने कहा-
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘हावड़ा हिंसा के पीछे कुछ राजनीतिक पार्टियां हैं, हिंसा भड़काने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भाजपा की कृत्यों के कारण आम जनता क्यों पीड़ित हों।’
प्रयाराज के एसएसपी ने आज बताया, ‘मास्टरमाइंड जावेद अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया, मामले में और भी मास्टरमाइंड हो सकते हैं। इस क्रम में असामाजिक तत्व पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नाबालिगों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 29 क्रूर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। गैंगस्टर एक्ट एंड NSA के तहत कार्रवाई की जाएगी। कल की घटना में कुछ लोगों ने नाबालिग बच्चों को आगे कर पुलिस पर पथराव किया।