
उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (Gangotri National Highwa) पर सुनगर व हेल्गू के पास भूस्खलन के कारण राजमार्ग अवरुद्ध है। अवरुद्ध मार्ग को सुचारू करने के दौरान पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ । मौके पर मौजूद बीआरओ के कर्मचारियों और मजदूरों ने भागकर जान बचाई। इसी स्थान पर गत बुधवार को पूरे दिन गंगोत्री राजमार्ग अवरुद्ध रहा।
बता दें कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुनगर के पास भारी भूस्खलन होने से राजमार्ग गुरुवार को भी बाधित है। जबकि यमुनोत्री राजमार्ग बुधवार को धरासू बैंड के पास पांच घंटे तक अवरुद्ध रहा। गंगोत्री राजमार्ग के बाधित होने तीर्थ यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।