हिमाचल आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित तीन नेता भाजपा में शामिल

0
50

हिमाचल प्रदेश में संभावनाएं तलाश रही आम आदमी पार्टी को भारतीय जनता पार्टी ने झटका दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल दौरे से एक दिन पहले नई दिल्ली में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर व ऊना इकाई के अध्यक्ष इकबाल सिंह भाजपा में शामिल हो गए।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने तीनों नेताओं को नड्डा के आवास पर शुक्रवार देर रात भाजपा में शामिल करवाया। अनुराग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा कि पहाड़ और पहाड़ी अरविंद केजरीवाल के झांसे में नहीं आएंगे। आम आदमी पार्टी की हिमाचल विरोधी नीतियों के कारण ही प्रदेशाध्यक्ष, संगठन महामंत्री और ऊना इकाई के अध्यक्ष ने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश में भी सभी सीटों पर जमानत जब्त हुई थी और हिमाचल भी वही दोहराने के लिए तैयार खड़ा है।

इकबाल सिंह ने संपर्क करने पर बताया कि पार्टी के लिए काम करने के बावजूद उनकी अनदेखी की जा रही है। जहां सम्मान नहीं, वहां रहना उचित नहीं। इसलिए भाजपा में शामिल हुए हैैं। उल्लेखनीय है कि छह अप्रैल को मंडी में पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ रोड शो किया था और प्रदेश की जनता से पांच साल मांगे थे। उससे अगले दिन दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस बयान में कहा था कि आप के रोड शो से डरकर भाजपा हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने जा रही है। जयराम ठाकुर की जगह अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here