देश—विदेश

असम में बाढ़ से भारी तबाही, 22 जिलों के दो हजार गांव हुए प्रभावित

असम में बाढ़ से भारी तबाही, 22 जिलों के दो हजार गांव हुए प्रभावित

गुवाहाटी, एएनआइ। असम में भारी बारिश और बाढ़ से भारी तबाही देखने को मिल रही है। बाढ़ और भूस्खलन की दोहरी मार लोग झेल रहे हैं। बाढ़ की स्थिति में कुछ खास सुधार नहीं हो रहा है। बाढ़ के कारण फसलें बर्बाद हो रही हैं। असम के 34 जिलों में से 22 जिलें गंभीर रूप से बाढ़ग्रस्त हैं। नागांव ज़िले के दिफालू गांव में किसान अपने बाढ़ग्रस्त खेतों में धान की फसल काट रहे हैं। एक किसान का कहना है, ‘हमने अपनी फसल का एक बड़ा हिस्सा खो दिया है और जो कुछ बचा है उसे बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं ताकि हमें अपने परिवार के लिए कुछ मिल सके।’

बाढ़ की चपेट में 22  जिले

इस बीच, राज्य के 34 में से 22 जिलों में 7.19 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। एएसडीएमए की विज्ञप्ति में 22 जिलों के 2,095 गांवों के 1,41,050 बच्चों सहित कुल 7,19,425 लोग प्रभावित हुए हैं। इसने कहा कि आपदा प्रतिक्रिया बलों और स्वयंसेवकों की मदद से कुल 26,489 फंसे हुए लोगों को निकाला गया है। सभी प्रभावित क्षेत्रों में कुल 624 राहत शिविर और 729 राहत वितरण केंद्र खोले गए हैं। कुल 1,32,717 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। 1,30,596.12 हेक्टेयर से अधिक फसल प्रभावित हुई है।

अर्धसैनिक बल, एसडीआरएफ तैनात

राहत और बचाव कार्य के लिए सेना, असम राइफल्स, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), भारतीय सेना, नागरिक सुरक्षा, अर्धसैनिक बल, भारतीय वायु सेना, जिला प्रशासन के साथ,  अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं, जिला प्रशासन की मदद कर रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों से लोगों की सुरक्षित निकासी में मदद कर रहे हैं ।

Share this:
About Author

Web Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *