पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला

0
59

खटीमा में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। कहा भाजपा ने पांच साल में प्रदेश की जनता को तीन मुख्यमंत्री दिए, लेकिन एक भी प्रदेश के गरीब-मजदूर किसान के काम नहीं आया।  हरक ने कहा, जहां एक ओर लोग कोरोना से जान गंवा रहे थे।

वहीं भाजपा के एक मुख्यमंत्री कोरोना को एक जीव बताकर उसके जीवन की रक्षा करने की बात कर रहे थे। दूसरे मुख्यमंत्री का इतिहास का ज्ञान इतना कमजोर था कि उन्हें पता ही नहीं भारत किस देश का गुलाम रहा। वह भारत को अमेरिका का गुलाम बता रहे थे। अब यह तीसरे मुख्यमंत्री हैं, जो खटीमा से हैं।

इन्हें क्रिकेट का शौक है, यह चौके-छक्के बहुत मारते हैं। खटीमा की जनता को 14 फरवरी को अपने वोट से इन्हें क्लीन बोल्ड करना है। उन्होंने खटीमा की जनता से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं इस दौरान कापड़ी ने महंगाई, बेरोजगारी पर भाजपा सरकार को घेरा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here