
चुनाव में शेष बची हुई 17 में से 11 सीटों पर कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बची 17 में से 11 सीटों पर कांग्रेस की CEC ने मुहर लगा दी है रामनगर सीट से हरीश रावत, लैंसडाउन से अनुकृति गुसाईं रावत के नाम तय किए गए हैं. वहीं सल्ट, चौबट्टाखाल, टिहरी, और हरिद्वार ग्रामीण जैसी सीटों को पेंडिंग रखा गया है. विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा जारी पहली लिस्ट में 53 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे. दूसरी लिस्ट में सबसे दिलचस्प नाम हरीश रावत और हाल ही में बीजेपी से कांग्रेस में आए हरक रावत की बहु अनुकृति गुसाईं रावत का है.
रामनगर सीट के लिए हरीश की चली, रणजीत सिंह रावत किनारे
11 लोगों की लिस्ट में सबसे दिलचस्प नाम हरीश रावत का है, क्योंकि उन्हें लेकर स्थिति साफ नहीं थी कि वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं. अगर लड़ते हैं तो किस सीट से मैदान में उतरेंगे. दरअसल हरीश रावत और उनके एक वक्त पहले उनके करीबी रणजीत सिंह रावत के बीच रामनगर सीट को लेकर ठनी हुई थी. कांग्रेस हरीश रावत को सेफ सीट माने जाने वाली रामनगर सीट से टिकट देना चाहती थी जबकि कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत सीट को छोड़ना नहीं चाहते थे और रामनगर से ही दावेदारी कर रहे थे. वहीं हरीश रावत रणजीत सिंह को सल्ट सीट में भेजना चाहते थे. जिसके बाद अब रामनगर को लेकर स्थिति साफ हो गई है. हालांकि अब रणजीत सिंह का अगला कदम क्या होगा ये देखने वाली बात होगी.
हरक ने आखिरकार बहू को दिलवाया टिकट
वहीं बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए हरक सिंह रावत और उनकी बहू अनुकृति गुसाईं रावत को टिकट मिलने न मिलने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. जिसके बाद अब स्थिति साफ हो गई है. पार्टी ने हरक की बहु को लैंसडाउन से प्रत्याशी बनाया है.
क्रम संख्या | विधानसभा सीट | प्रत्याशी |
1. | देहरादून कैंट | सूर्यकांत धस्माना |
2. | डोईवाला | मोहित उनियाल |
3. | ऋषिकेश | जयेंद्र चंद रमोला |
4. | ज्वालापुर (एससी) | बरखा रानी |
5. | झबरेड़ा | वीरेंद्र कुमार जाति |
6. | खानपुर | सुभाष चौधरी |
7. | लक्सर | अंतरिक्ष सैनी |
8. | लैंसडाउन | अनुकृति गुसाईं रावत |
9. | लालकुंवा | संध्या दलकोटि |
10. | कालाढूंगी | महेंद्र पाल सिंह |
11. | रामनगर | हरीश रावत |