उत्तराखंड हलचल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में किया कांडा महोत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में किया कांडा महोत्सव का शुभारंभ

बागेश्वर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को बागेश्वर जिले में कांडा महोत्‍सव का शुभारंभ करने पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि महोत्सव एकजुटता का प्रतीक है। इस मौके पर सीएम ने कांडा महोत्सव को दो लाख रुपये देने की घोषणा करने के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर सेवाएं देने का वायदा किया। चलिए जानते हैं कि महोत्सव का शुभारंभ करने के दौरान सीएम क्‍या अहम बातें कहीं।

सीएम ने कहा कि डंबल इंजन की सरकार बेहतर काम कर रही है। कोरोना काल में सबसे अच्छा काम किया। उत्तराखंड में पहली डोज लगा दी गई है। जिससे लोगों को बड़ी आपदा से निजात दिलाई गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे अधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने राम मंदिर बनवाने का काम किया है। सेना के जवानों को उनके हक दिलाने का काम किया है। डंबल इंजन की सरकार शानदार काम कर रही है। लोगों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार मिल रहा है। महिलाओं, किसानों, व्यापारियों और युवाओं के लिए तमाम योजनाएं बनाई गई हैं। युवाओं को स्वरोजगारी बनाया जा रहा है।

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में फिर से भाजपा की सरकार आने वाली है। विकास को आगे बढ़ाने में जनता को आगे आना है। उन्होंने कांडा महोत्सव को दो लाख रुपये देने की घोषणा की और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर सेवाएं देने का वायदा किया।

पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए गांव में स्वरोजगार योजनाएं प्रदान की जा रही हैं। नई भर्तियों कराई जा रही हैं। 24 हजार लोगों को सरकारी नौकरी देने का रास्ता भी साफ हो गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपकरण दिए जाएंगे। अस्पताल में बेहतर सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

पर्यटन के क्षेत्र में भी काम होगा। 2025 तक उत्तराखंड का माडल प्रदेश बनेगा। इससे पूर्व सीएम धामी का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने महोत्सव का शुभारंभ किया। महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मच गई है।

Share this:
About Author

Web Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *