
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को चुनाव प्रचार के लिए चम्पावत पहुंचे। सकर्किट हाउस में बने अस्थाई हेलीपेड पर उतरने के बाद वह मुख्यालय से लगे ढकना बड़ोला गांव के बेल्टाक तोक पहुंचे। जहां उन्होंने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने जनता से उपचुनाव में उन्हें भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की।
सीएम धामी ने कहा कि उपचुनाव वे नहीं विधानसभा क्षेत्र की जनता लड़ रही है। जनता ने उन्हें रिकार्ड तोड़ जीत दिलाने का मन बना लिया चुनाव जीतने के बाद वे जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।