UP विधान परिषद चुनाव में भी भाजपा का जलवा, 36 में से 33 सीटें जीती

0
60

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी की आंधी चल रही है। विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा ने विधान परिषद के चुनाव में भी परचम लहराया है। भाजपा ने 36 में से 33 सीट पर कब्जा जमाया है।

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी का तो सफाया हो गया है। भाजपा के अलावा दो सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं जबकि एक सीट पर राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को जीत मिली है।

1- बहराइच-श्रावस्ती से भाजपा की प्रज्ञा त्रिपाठी जीतीं।

2- रायबरेली से भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह जीते।

3- जौनपुर से भाजपा के बृजेश सिंह प्रिंशू जीते।

4- देवरिया-कुशीनगर से भाजपा के रतनपाल सिंह जीते।

6- बाराबंकी से भाजपा के अंगद कुमार सिंह जीते।

7- आगरा-फिरोजाबाद से भाजपा के विजय शिवहरे जीते।

8- बलिया से भाजपा के रविशंकर सिंह पप्पू जीते।

9- प्रयागराज से भाजपा के डा. केपी श्रीवास्तव जीते।

10- वाराणसी से निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह जीतीं।

11- मेरठ से भाजपा के प्रत्याशी धर्मेन्द्र भारद्वाज जीते।

12- सीतापुर से भाजपा के प्रत्याशी पवन सिंह चौहान जीते।

13- गाजीपुर से भाजपा के प्रत्याशी विशाल सिंह चंचलजीते।

14- मुरादाबाद से भाजपा के प्रत्याशी सतपाल सैनी जीते

15- आजमगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत सिंह रिशू जीते।

16- गोरखपुर से भाजपा के प्रत्याशी सीपी चंद जीते।

17- सुल्तानपुर से भाजपा के प्रत्याशी शैलेन्द्र प्रताप सिंह जीते।

18- बस्ती से भाजपा के प्रत्याशी सुभाष यदुवंश जीते।

19- फर्रुखाबाद से भाजपा के प्रत्याशी प्रांशुदत्त द्विवेदी जीते।

20 झांसी से भाजपा की प्रत्याशी रमा निरंजन जीतीं।

21- गोंडा से भाजपा के प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू जीते।

22- प्रतापगढ़ से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अक्षय प्रताप सिंह जीते।

23- अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी हरिओम पाण्डेय जीते।

24- फतेहपुर से भाजपा प्रत्याशी अविनाश सिंह चौहान जीते।

25- बरेली से भाजपा प्रत्याशी महाराज सिंह चुनाव जीते।

26- सहारनपुर से भाजपा की प्रत्याशी वंदना मुदित वर्मा जीतीं।

27- शाहजहांपुर-पीलीभीत से भाजपा के डा. सुधीर गुप्ता जीते।

सहारनपुर-मुजफ्फरनगर-शामली से जीती भाजपा की वंदना वर्मा 

कानपुर-फतेहपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी अविनाश सिंह को मिली एकतरफा जीत

इटावा-फर्रुखाबाद से जीते भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी

लखनऊ-उन्नाव सीट पर भाजपा के रामचंद्र प्रधान ने अखिलेश यादव के करीबी को दी शिकस्त

बहराइच से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा त्रिपाठी को मिली जीत

जौनपुर से भारतीय जनता पार्टी के बृजेश सिंह प्रिंसू ने जीत दर्ज की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here