बंगाल होगा अगला कश्मीर, हिन्दू लड़े अपने वजूद की लड़ाई- गिरिराज सिंह

0
47

नई दिल्ली, एजेंसियां: आम आदमी पार्टी के विधायक भगवंत मान (Bhagwant Mann) आज पंजाब (Punjab) के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वे राज्य के 26वें सीएम होंगे। उनके साथ कोई मंत्री शपथ नहीं लेगा। बाकी मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह बाद में चंडीगढ़ (Chnadigarh) में आयोजित किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह खटकड़ कला में होगा जो अमर बलिदानी भगत सिंह का पैतृक गांव है। संसद के बजट सत्र (Budget Session 2022) के दूसरे चरण आज तीसरा दिन है। बजट सत्र के तीसरे दिन भी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही जारी है। बुधवार से 12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए आज से टीकाकरण अभियान पूरे देश में शुरू हो गया है। जबकि, 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को आज से टीके की सतर्कता डोज दी जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने की मांग करने वाली याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने मामले में गवाहों की सुरक्षा का निर्देश दिया है। अंतरराष्ट्रीय अदालत (ICJ) रूस के खिलाफ यूक्रेन द्वारा लाए गए मामले पर बुधवार, 16 मार्च को अपना फैसला सुनाएगा। यूक्रेन का कहना है कि रूस का आक्रमण संयुक्त राष्ट्र नरसंहार संधि की दोषपूर्ण व्याख्या पर आधारित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here