देश—विदेश

मुंबई चार मंजिला इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

मुंबई चार मंजिला इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

मुंबई, एएनआइ। मुंबई के कुर्ला स्थित नाइक नगर में सोमवार देर रात चार मंजिला इमारत ढह गई। मलबे में दबने से 10 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री सुभाष देसाई ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने और घायलों का मुफ्त इलाज कराने की घोषणा की है। नागरिक निकाय के अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के अनुसार, मलबे के नीचे से बचाए गए 12 लोगों की हालत स्थिर है। एनडीआरएफ(NDRF)  के उप कमांडेंट आशीष कुमार का कहना है कि अभी भी कितने लोग फंसे हुए हैं, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। बीएमसी के कल रात के आंकड़ों के अनुसार, मलबे में 20-25 लोगों के फंसे होने की संभावना के साथ 7 लोगों को बचाया गया।

Share this:
About Author

Web Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *